फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   World Population Stability Fortnight rally launched

Budaun News: विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की रैली का शुभारंभ

Sat, 12 Jul 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
World Population Stability Fortnight rally launched
एसके इंटर कॉलेज में जन जागरूकता रैली का शुभारंभ करते सदर विधायक।स्रोत:प्रशासन
बदायूं। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत शुक्रवार को श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज से हुई। इस जनजागरूकता रैली व सारथी वाहन को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर गांधी ग्राउंड चौराहे से होते हुए कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। रैली की थीम मां बनने की उम्र वहीं, जब तन और मन की तैयारी सही। विधायक ने छात्र-छात्राओं को छोटे परिवार की महत्ता बताई और परिवार नियोजन को अपनाने की अपील की। दूसरी ओर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अपर जिला जज शिव कुमारी के निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन श्रीकृष्णा कॉलेज सभागार में किया गया। नोडल अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर सीमित अवधि वाले गर्भनिरोधक साधनों की निशुल्क उपलब्धता कराने को कहा। प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने भी को जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. राजवीर गंगवार, डॉ. निरंजन सिंह,संदीप भारती, सुधा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed