फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Workers are everything in BJP, Congress is one family party

भाजपा में कार्यकर्ता ही सबकुछ, कांग्रेस एक परिवार की पार्टी

Fri, 09 Jul 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Workers are everything in BJP, Congress is one family party
बदायूं। जिले के निवासी बीएल वर्मा (बनवारी लाल वर्मा) भले ही सीधे तौर पर कोई चुनाव नहीं लड़े पर भाजपा के संगठन में शून्य से शिखर पर जाने का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। मुजरिया के गांव में जन्मे वर्मा ने एलआईसी अभिकर्ता बनकर रोजगार का रास्ता बनाया तो इसके समानांतर ही भाजपा में संगठन के लिए निचले स्तर से काम शुरू किया। अब वह मोदी मंत्रीमंडल में केंद्रीय राज्यमंत्री बने हैं। उनके कैबिनेट मंत्री खुद गृहमंत्री अमित शाह हैं जिनके साथ वह नए बने सहकारिता मंत्रालय व गृह विभाग के अधीन पूर्वोत्तर राज्यों के लिए बने मंत्रालय का काम देखेंगे। दिल्ली में बृहस्पतिवार को उन्होंने मंत्रालय का प्रभार ले लिया। इसके बाद अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

सवाल: आपने सीधे चुनाव नहीं लड़ा। पहली बार राज्यसभा सांसद और फिर थोड़े ही दिन में केंद्र सरकार में मंत्री बन गए। कैसा महसूस कर रहे हैं?
जवाब: अच्छा लग रहा है। मैं भाजपा का साधारण कार्यकर्ता था। पार्टी आगे बढ़ाती रही। नई जिम्मेदारी मिलती रहीं, वही काम करता रहा। ये वास्तव में नहीं सोचा था कि एक दिन इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिल जाएगी। अब जिम्मेदारी मिली है तो उसे शिद्दत से निभाऊंगा।
विज्ञापन

सवाल: साधारण कार्यकर्ता से केंद्रीय मंत्री तक का सफर कैसे तय किया। पार्टी और नेताओं ने कितना साथ दिया?
जवाब: भाजपा ही इकलौती ऐसी पार्टी है जहां सड़क पर काम करने वाला साधारण कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री तक बन सकता है। पीएम मोदी इसके उदाहरण हैं। यहां कार्यकर्ता ही सबकुछ है। कांग्रेस जैसी पार्टियां एक परिवार की पार्टियां हैं जहां कार्यकर्ता का सम्मान नहीं होता। वहां व्यक्ति की तरक्की एक परिवार के प्रति उसकी श्रद्धा पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: नए मंत्रालयों और तेजतर्रार कैबिनेट मंत्री अमित शाह के साथ कैसे तालमेल बैठाएंगे?
जवाब: मुझे पहले अहसास नहीं था पर मुझे लगता है कि वरिष्ठ लोग शायद काफी समय से मेरे काम को परख रहे थे। राज्यसभा सांसद बनाया जाना भी शायद इसी रणनीति का हिस्सा रहा। प्रधानमंत्री ने सहकारिता जैसा अलग मंत्रालय बनाया और उसकी जिम्मेदारी गृहमंत्री को दी। इसमें मुझे भी शामिल करना यकीनन यह साबित करता है कि उन लोगों को मेरे ऊपर काफी भरोसा है। इस भरोसे को बनाए रखना अब मेरे लिए चुनौती है। मैं पूरे मन से काम करूंगा। पूर्वोत्तर राज्यों में काम का अवसर मिलना भी मैं उपलब्धि मानता हूं।
सवाल: सहकारिता क्षेत्र की स्थिति खराब है। खासकर यूपी में सहकारी समितियां बदहाल हैं। कुछ बंद हैं तो कुछ कर्ज में डूबी हैं। आप इसमें क्या चमत्कार करेंगे?
जवाब: सहकारिता व्यापक कामकाज वाला क्षेत्र है। यह सीधे गांव और किसान से जुड़ा है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि सहकारिता के जरिए गांवों में खुशहाली आए। इसीलिए केंद्र स्तर पर इस मंत्रालय का गठन हुआ है। राज्य सरकारों से तालमेल करके इस क्षेत्र को लोक हितकारी बनाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

सवाल: बदायूं वाले आपके मंत्री बनने से उत्साहित हैं, यहां कब आना होगा?
जवाब: बदायूं जिले के लोगों के प्यार की बदौलत यह मुकाम मिला है। यह दिल का रिश्ता है। जल्दी ही बदायूं आने का प्रयास करूंगा और लोगों से मिलूंगा। उससे पहले नए मंत्रालय का कामकाज समझना जरूरी है। इसलिए कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed