फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wood mafia cut down 30 year old tree in Sahaswan

Budaun News: सहसवान में लकड़ी माफिया ने काटा 30 साल पुराना पेड़

Thu, 09 Jan 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wood mafia cut down 30 year old tree in Sahaswan
सहसवान में काटे गए पेड़।
बदायूं। सहसवान में लकड़ी माफिया ने 30 साल पुराने एक पेड़ को रातोंरात काट डाला। जानकारी पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है।
विज्ञापन


सहसवान में प्रमोद इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के पास लगा करीब 30 साल पुराना पिलखुन का पेड़ बीते रविवार की शाम काट लिया गया था। बताया जा रहा है कि सामाजिक वानिकी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पेड़ काटने वाले को हिरासत में ले लिया। लकड़ी एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दी गई, लेकिन आरोपी पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में पर्यावरण प्रेमी चंदन, रोहित, जयशंकर, सतीश, रामप्रकाश, मोहित भीम आदि ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed