फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women clashed in OPD in District Women's Hospital, there was a lot of fighting

जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में भिड़ीं महिलाएं, जमकर मारपीट

Tue, 04 Oct 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:45 AM IST
सार

जिला महिला अस्पताल की ओपडी में सोमवार दोपहर महिलाएं आपस में भिड़ गईं।ओपीडी में तैनात महिला होमगार्ड ने किसी तरह बीच-बचाव कराया।इसी को लेकर महिलाओं में आपस में मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Women clashed in OPD in District Women's Hospital, there was a lot of fighting
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में भिड़ीं महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। जिला महिला अस्पताल की ओपडी में सोमवार दोपहर महिलाएं आपस में भिड़ गईं। उनमें जमकर मारपीट हुई। ओपीडी में तैनात महिला होमगार्ड ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। इस दौरान महिला होमगार्ड को भी मारपीट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो बाल रोग विशेषज्ञ हैं। सोमवार को ओपीडी में डॉ. संदीप वार्ष्णेय की ड्यूटी थी। दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार बासु ओपीडी में नहीं थे। सोमवार होने के कारण ओपीडी में अन्य दिनों के मुकाबले पहुंचने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मरीजों में खासकर बच्चे ज्यादा थे जो अपनी माताओं और अभिभावकों के साथ ओपीडी पहुंचे थे। डॉ. संदीप वार्ष्णेय के कक्ष के बाहर लंबी लाइन थी।
विज्ञापन

इसी दौरान दो महिलाएं लाइन से इतर कक्ष में प्रवेश करने लगीं। लाइन में लगीं दूसरी महिलाओं ने विरोध किया। इसी को लेकर बात बढ़ गई, तो महिलाओं ने एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटा और बाल पकड़कर घसीटा। ओपीडी में सुरक्षा लिहाज से तैनात होमगार्ड जवान पहुंच गए। महिला होमगार्ड और स्टाफ के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनको भी कई हाथ लग गए। करीब 20 मिनट तक हंगामा होता रहा। बाद में किसी तरह से होमगार्ड जवानों और स्टाफ के लोगों ने बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ज्यादा थी। कुछ महिलाएं लाइन से अलग डॉक्टर को जल्दी दिखाना चाहती थीं। दूसरी महिलाओं ने विरोध किया। इसी को लेकर महिलाओं में आपस में मारपीट हो गई। स्टाफ की कोई गलती नहीं है। डॉ. कुमार बासु की ड्यूटी एसएनसीयू में थी। ऐसे में ओपीडी में डॉ. संदीप वार्ष्णेय मरीजों को देख रहे थे। - डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed