फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women are becoming self-reliant by joining groups, moving beyond the confines of their homes.

Budaun News: घर तक सीमित न रहकर समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Sun, 04 Oct 2026 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Women are becoming self-reliant by joining groups, moving beyond the confines of their homes.
बदायूं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम तेजी पकड़ रही है। अब महिलाएं भी घरेलू कामकाज तक सीमित नहीं रही हैं। वह भी आत्मनिर्भर बनने के समूह से जुड़ रही हैं। सितंबर में ही करीब 24 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 2115 समूह हैं। मिशन के तहत जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाएं इस ऋण से सिलाई-कढ़ाई, पशुपालन, किराना दुकान, मसाला व अचार निर्माण जैसे कार्य शुरू कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक मिशन प्रबंधकों और उनकी टीमें गांव-गांव जाकर महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही हैं। टीम महिलाओं को समूह के फायदे और आत्मनिर्भर बनने के लिए मिलने वाली मदद के बारे में समझा रही हैं। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं को न केवल आर्थिक मदद मिल रही है, बल्कि बैंक लिंकेज, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराने में भी सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब घर की चाहरदीवारी से बाहर निकलकर अपनी अलग पहचान बना रही हैं। विभाग का लक्ष्य है कि हर गरीब परिवार की महिला को समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। सितंबर में हुई प्रगति से इस लक्ष्य को और गति मिली है।

-----
जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह से जोड़ा जा रहा है, महिलाएं भी आय अर्जित करने के लिए समूह से जुड़ रही हैं। समूह से जुड़कर महिलाओं को उनके सपने साकार करने में मदद मिल रही है। - रवि प्रकाश सिंह, डीसी एनआरएलम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed