फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's mobile was hacked and Rs 2.72 lakh was withdrawn

Budaun News: महिला का मोबाइल हैक कर 2.72 लाख रुपये निकाले

Sun, 18 Aug 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman's mobile was hacked and Rs 2.72 lakh was withdrawn
बदायूं। साइबर ठगों ने पवन विहार की एक महिला को कॉल करके व्हाट्सएप पर आवेदन करवाया। इसके बाद महिला के खाते से 2.72 लाख रुपये निकाल लिए। जब रुपये कटने का मेसेज आया तो महिला को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला पवन विहार निवासी नीरज यादव पत्नी अरविंद कुमार का कहना है कि आठ अगस्त की शाम करीब चार बजे उनके मोबाइल पर एक काॅल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को कपड़ों की ऑनलाइन बिक्री करने वाली प्रसिद्ध कंपनी का एजेंट बताया। उसने महिला को बताया कि आपने जो ऑर्डर दिया था वह पूरा नहीं हो पाया है। उनका रुपये वापस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए उसने महिला को व्हाट्सएप पर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा। नीरज ने बताया कि कॉल करके ठग उससे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाता रहा। जैसे ही आवेदन पूरा हुआ उनके खाते से रुपये कटने शुरू हो गए। नौ बार में उनके खाते से 2.72 लाख रुपये कट गए। जब उनके मोबाइल पर रुपये कटने के मैसेज आए तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली गई है। इसकी छानबीन में साइबर सेल को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed