फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman thrown out of the house for not bringing a car and five lakh rupees.

Budaun News: कार व पांच लाख रुपये न मिलने पर महिला को घर से निकाला

Sat, 18 Jul 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of the house for not bringing a car and five lakh rupees.
बदायूं। महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही कार और पांच लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

कबूलपुरा शौबी कॉलोनी निवासी सुफिया अख्तर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 7 फरवरी 2023 को कोतवाली क्षेत्र के अल्फाखां सराय निवासी यूसुफ उर्फ मुन्ना से हुई थी। परिजनों ने दहेज, सोने-चांदी के जेवर और बाइक दी थी। बावजूद इसके ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ, दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि जेठ उस पर गलत नजर रखता था। विरोध करने पर पति, सास राहिल उर्फ चन्नो, जेठ अब्दुल खालिक उर्फ बब्लू, जेठानी अर्शी और ननद रुबी मिलकर उसके साथ मारपीट किया करते थे। मायके पक्ष ने पिता की पेंशन से करीब पांच लाख रुपये भी दिए, बावजूद इसके उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दो अप्रैल 2026 को ईद के बाद फिर कार और पांच लाख रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर उसके जेवर छीन घर से निकाल दिया गया। हाल ही में ससुराल पक्ष मायके पहुंचा और मांग पूरी न होने पर पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके साथ फिर मारपीट की गई। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। जांच करवाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed