{"_id":"64f09d7bb534b69c460f5274","slug":"woman-returning-after-tying-rakhi-to-brother-dies-after-falling-from-bike-badaun-news-c-123-1-bdn1001-3496-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत
विज्ञापन
- कादरचौक क्षेत्र में बरौरा के पास बृहस्पतिवार को हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। भाई को राखी बांधने के बाद बेटे के साथ घर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। बेटे को भी मामूली चोट आई है। हादसे के बाद परिजन पुलिस को सूचना देने की बजाय शव घर ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता के मजरा पवारन नगला निवासी मिथिलेश (50) पत्नी रामनिवास का मायका कादरचौक के गांव लभारी में है। मिथिलेश अपने बेटे रतनपाल के साथ बुधवार शाम भाई के घर गई। रक्षाबंधन पर राखी बांधने के बाद वह बाइक से अपने घर को निकलीं, तो कादरचौक क्षेत्र में बरौरा के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर पर पहिया जाते ही बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े।
लहूलुहान मिथलेश ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। रतन की सूचना के बाद पति रामनिवास समेत परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कादरचौक थाना पुलिस को भी अवगत नहीं कराया। दोपहर बाद मिथलेश का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मिथलेश के भाई समेत मायके से भी कई लोग पवारन नगला पहुंच गए। कादरचौक थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने हादसे के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया है।