फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman married after converting her religion Daughter disappeared for protesting against Namaz

UP: महिला ने धर्म बदलकर किया निकाह, बच्चों पर बनाया नमाज पढ़ने का दवाब, विरोध करने पर बड़ी बेटी को किया गायब

Fri, 09 Jun 2023 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Jun 2023 10:12 AM IST
सार

बदायूं से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पति की मौत के बाद दूसरे समुदाय के युवक से निकाह कर लिया। निकाह से पहले महिला ने धर्म परिवर्तन किया। महिला ने बच्चों पर भी नमाज पढ़ने का दवाब डाला। विरोध करने पर बड़ी बेटी को ही गायब करा दिया।

विज्ञापन
Woman married after converting her religion Daughter disappeared for protesting against Namaz
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर कस्बे की रहने वाली एक महिला ने पति की मौत के बाद दूसरे समुदाय के युवक के बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया। धर्म परिवर्तन के बाद उसने युवक से निकाह कर लिया। निकाह के बाद वह अपने बच्चों पर भी नमाज पढ़ने का दबाव बना रही है। 
विज्ञापन


उसकी बड़ी बेटी ने विरोध किया तो आरोप है कि उसने बेटी को गायब कर दिया है। गायब हुई किशोरी की दादी ने अपने बेटे की हत्या और नातिन के गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला शादी के बाद से ही अपने पति को लेकर संभल जिले के बहजोई में किराये का कमरा लेकर रहने लगी। इसी बीच उसके चार बच्चे हुए। बड़ी बेटी की उम्र 13 साल है। इसी बीच चार माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में उसके पति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौत के बाद उसने इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक के बहकावे में धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह कर लिया। इसके बाद वह युवक के साथ ही रहने लगी। बच्चे अपनी दादी के पास रह रहे थे। बीती 25 मई को महिला अपने प्रेमी के साथ अपने पहले पति के घर आ गई।
 

उसकी सास ने विरोध किया तो वह सास को ही धमकाने लगी। इसके बाद उसने घर के ही अंदर अपने चारों बच्चों पर नमाज पढ़ने का दबाव बनाया। नमाज पढ़ने का बड़ी बेटी ने विरोध किया तो वह उसको भी धमकाने लगी। बुधवार को उसकी बड़ी बेटी भी गायब हो गई। 

उसकी दादी तलाश करती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बेटी के गायब होने का मां को मलाल न होते देख बृहस्पतिवार को किशोरी की दादी थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। वृद्धा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उसकी पुत्रवधू ने ही उसके बेटे की हत्या की है। 

 

आरोप लगाया कि अब उसने उसकी नातिन को भी गायब कर दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसएचओ हरेंद्र सिंह का कहना है कि महिला और उसके प्रेमी को थाने बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, वह लोग किशोरी को अपनी नानी के घर बता रहे हैं। महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed