Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A surge of faith witnessed at Kachhla on Somvati Amavasya

Budaun News: सोमवती अमावस्या पर कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 10 Nov 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A surge of faith witnessed at Kachhla on Somvati Amavasya
बदायूं के कछला घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
बदायूं। सोमवार को सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंंगा स्नान किया। भोर होते ही कछला गंगा घाट पर हर-हर गंगे, जय गंगा मैया के जयकारे गूंजने लगे। सुबह चार बजे से ही घाट पर श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचने लगे।
विज्ञापन


उझानी, बरेली, सहसवान, बिल्सी, बिसौली, कासगंज और दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, बसों, टेंपो और निजी वाहनों से कछला पहुंचे। शुरुआत में घाट पर भीड़ सामान्य थी, लेकिन सुबह 8 बजे के बाद धूप निकलते ही भीड़ अचानक बढ़ गई। घाट के आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई किलोमीटर तक जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में स्नान को लेकर खास उत्साह देखा गया। उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की, दीप दान किया और दान-पुण्य किया। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है, पितरों को शांति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या का पुण्य सौ गुना ज्यादा माना जाता है। इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चौबंद रही। पुलिस के जवान घाट पर तैनात रहे और गोताखोरों की टीम लगातार गंगा में निगरानी करती रही। दोपहर तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।





घाट पर गंगा आरती में उमड़े श्रद्धालु



बदायूं। कछला भागीरथी गंगा घाट पर सोमवती अमावस्या के अवसर पर आयोजित गंगा आरती में जिले के अलावा गैर जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने आरती में सम्मिलित होकर आनंद लिया और गंगा मैया के जयकारे लगाए। आरती संचालक डेविड तोमर ने बताया कि आज अमावस्या का स्नान था, इसलिए इतनी अधिक भीड़ रही। संवाद

बदायूं के कछला घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

बदायूं के कछला घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed