{"_id":"69a5d89ed44e4322b704dcc7","slug":"woman-killed-husband-injured-in-bike-collision-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158483-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
बिनावर। बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरोहित खेड़ा निवासी उदयवीर सिंह पत्नी गुड्डी देवी (45 साल) के साथ बाइक से अपनी ससुराल थाना बिनावर क्षेत्र के गांव फतेहपुर जा रहे थे। बिनावर से बिलहत रोड पर गांव नदौलिया के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद दंपती सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में उदयवीर और उनकी पत्नी गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एंबुलेंस 108 की मदद से गंभीर रूप से घायल दंपती को जिला अस्पताल में इलाज को भेजा गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति का उपचार चल रहा है। दोनों बाइके पुलिस ने थाने में खड़ी करा दी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।