{"_id":"6a529ae785dcc2abe809a836","slug":"woman-injured-in-monkey-attack-referred-to-medical-college-badaun-news-c-123-1-sbly1006-168221-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लंगूर के हमले में घायल महिला मेडिकल कॉलेज की गई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लंगूर के हमले में घायल महिला मेडिकल कॉलेज की गई रेफर
विज्ञापन
बिल्सी सीएचसी पर भर्ती घायल मुन्नी देवी। संवाद
बिल्सी। गांव सतेती में शनिवार सुबह जंगली लंगूर के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
गांव सतेती चूरा पट्टी निवासी मुन्नी देवी पत्नी बृजवासी शनिवार सुबह अपनी परचूनी की दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव में पिछले दो दिन से घूम रहा एक जंगली लंगूर अचानक दुकान पर पहुंच गया और महिला पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, लंगूर ने उनके माथे पर काट लिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह लंगूर को वहां से भगाया। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो दिन से जंगली लंगूर गांव में घूम रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से लंगूर को पकड़कर गांव से हटाने की मांग की है।
लंगूर द्वारा महिला को काटे जाने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो टीम को भेजकर लंगूर को वन क्षेत्र में छुड़वा दिया जाएगा। -जगन्नाथ कश्यप, एसडीओ, वन विभाग