{"_id":"5e415cf78ebc3ee5a243b1eb","slug":"woman-falls-down-from-roof-in-monkeys-attack-badaun-news-bly395298535","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों के झुंड ने बोला हमला, छत से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों के झुंड ने बोला हमला, छत से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
बदायूं। घर की छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बचने की कोशिश में महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह छत से नीचे आंगन में जा गिरी। जब तक परिजन पहुंचे तब तक महिला की मौत हो गई थी।
बंदरों के हमले की यह घटना बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली की है। गांव निवासी मंगलश्री (50) पत्नी मोहन लाल के बच्चों ने सोमवार को कपड़े धोए थे। घरेलू का बाकी काम निपटाने के बाद मंगलश्री कपड़ों को धूप में डालने के लिए छत पर पहुंचीं तो ऊपर पहले से कई बंदर मौजूद थे। परिजन के मुताबिक बंदरों ने अचानक मंगलश्री पर हमला बोल दिया। उन्होंने बचने के लिए चीखते हुए नीचे उतरने की कोशिश की। मंगलश्री नीचे की ओर भागी तो पैर फिसल गया और वह नीचे आंगन में जा गिरीं। चीख सुनकर घरवाले भी मौके पर आ गए, लेकिन तब तक मंगलश्री की मौत गई। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है।