फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman dies and two injured in accident angry people block the road in Shahjahanpur

Budaun News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति समेत दो घायल, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Fri, 21 Jun 2024 04:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 04:04 PM IST
सार

बदायूं के उसावां क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को सड़क हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और परिवार की महिला घायल हो गई।  

विज्ञापन
woman dies and two injured in accident angry people block the road in Shahjahanpur
हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में गांव सौंधामई के नजदीक शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 25 वर्षीय महिला शाहीन की मौत हो गई, जबकि उसका पति और परिवार की एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस को शव उठाने दिया।  

विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला निवासी शाहीन शुक्रवार दोपहर अपने पति वसीम के साथ बाइक पर अपनी चचेरी बहन की शादी में कलान थाना क्षेत्र के गांव पटना देवकली जा रही थी। बाइक पर परिवार की महिला चांदनी भी बैठी थी। उस दौरान वसीम हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी बाइक उसावां थाना क्षेत्र में सौंधामई गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


Budaun News: युवक का अंतिम संस्कार कर रहे थे घरवाले, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव, ये है कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक ट्रक में फंस गई। इस हादसे में शाहीन की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पति और चांदनी घायल हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया, वहीं परिवार वालों ने महिला का शव नहीं उठने दिया। उन्होंने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर जाम लगा रहा। उसके बाद कहीं पुलिस जाम खुलवाने में कामयाब हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed