फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies after falling from bike, innocent daughter injured

Budaun News: बाइक से गिरकर महिला की मौत, मासूम बेटी चोटिल

Sun, 23 Feb 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike, innocent daughter injured
सिलहरी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर के पास रविवार शाम बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन साल की बेटी मामूली रूप से चोटिल हो गई। परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के महिला के शव को घर ले गए। महिला की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव धरेली निवासी राजेंद्र रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे पत्नी गुड्डी (30) और दो बच्चों को लेकर बाइक से उझानी के गांव हैदरपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। गुड्डी की गोद में उनकी तीन साल की बेटी सोनाक्षी थी, जबकि पांच साल की बेटी बाइक के बीच में बैठी थी।
विज्ञापन

बाइक मूसाझाग क्षेत्र के फरीदापुर गांव के पास पहुंची। इसी बीच बाइक के पीछे बैठी गुड्डी बेटी सोनाक्षी को लेकर सड़क पर सिर के बल गिर गई। हादसे में मां बेटी घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद की दोनों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामूली चोटिल बेटी का प्राथमिक उपचार किया गया। परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के महिला के शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed