{"_id":"75dcf030ca41ec1bbf169192a02aaae9","slug":"with-the-defeat-of-india-s-enthusiasm-cooled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की हार के साथ ठंडा हुआ जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम इंडिया की हार के साथ ठंडा हुआ जोश
badaun
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वक प क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के आस्ट्रेलिया के हाथों परास्त होने पर क्रिकेट प्रेमी निराशा के सागर में डूब गए। शहर में हर गली-बाजार की दुकानों और घरों में बस मैच का ही हल्ला था। स्थिति यह थी कि मैच के दौरान एकाएक गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आउट होते ही ज्यादातर क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी टेलीविजन बंद कर दिए।
इस महासंग्राम के सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में बेहद उत्साह था। वजह थी कि टीम इंडिया ने अपने ग्रुप में सभी मैच जीते थे, सो क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि सेमीफाइनल में वह आस्ट्रेलिया को भी परास्त कर देगीं। चूंकि टीम इंडिया के बल्लेबाज पूरी लय में थे। इस अहम मुकाबले को देखने के लिए सुबह से ही क्रिकेट प्रेमी घरों में डट गए। बाजारों में दुकानों पर टेलीविजन और एलसीडी पर भी मैच को दिखाया जा रहा था। तमाम स्थानों पर दुकानों पर मैच देखने वालों की भीड़ थी। आस्ट्रेलिया द्वारा 328 रन बनाने के बाद भी क्रिकेट प्रेमियों को यह उम्मीद थी कि वह इस स्कोर को भी पार कर लेंगे। 76 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद क्रिकेट प्रेमी मैच पर पूरी तरह टीम इंडिया की पकड़ मान रहे थे किंतु जल्द-जल्द चार अहम खिलाड़ियों के विकेट गिर जाने के बाद से ही खेल प्रेमी मायूस होने लगे। रहाणे और धोनी के क्रीज पर होने तक क्रिकेट प्रेमी खामोशी के साथ टीवी के सामने बैठकर मैच का लुत्फ उठाते रहे, लेकिन एक के बाद एक खिलाड़ियों के आउट होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह भी ठंडा पड़ गया।
000
सरकारी दफ्तरों में भी पसरा रहा सन्नाटा
सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए ज्यादातर सरकारी कर्मचारी भी अपने दफ्तरों से या तो गायब रहे या फिर उन्होंने आफिस में लगे टीवी पर ही मैच को देखा। पूरे समय तक वह टीवी के सामने बैठे रहे। हार के बाद सरकारी कर्मचारी भी निराश देखे गए।