फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   With Kanhaiya's death, the only light of the family was extinguished

Budaun News: कन्हैया की मौत से बुझ गया परिवार का इकलौता चिराग

Fri, 29 Nov 2024 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
With Kanhaiya's death, the only light of the family was extinguished
मृतक कन्हैया गुप्ता। फाइल फोटो
उझानी। दो दिन पहले वाहन की चपेट में आने से घायल बाइक सवार दो युवकों में से कन्हैया गुप्ता की इलाज के दौरान सैफई के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह अपनी मां शशि गुप्ता का इकलौता सहारा था।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी निवासी कन्हैया गुप्ता (22) ने सैफई के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार देर रात अंतिम सांस ली। बाइक सवार कन्हैया समेत उसके दोस्त मिल कंपाउंड निवासी सत्यम सक्सेना (28) की सोमवार रात बरामालदेव मोड़ के पास किसी वाहन से टक्कर हो गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने कन्हैया को सैफई के मेडिकल कॉलेज और सत्यम को उसके परिजनों ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल सत्यम की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मृतक कन्हैया परिवार का इकलौता सहारा था। उसके पिता राकेश गुप्ता की करीब दस साल पहले हत्या कर दी गई थी। कन्हैया उस वक्त महज 12 साल का था। मां शशि का इकलौता सहारा था। हादसे में बेटे की मौत से शशि बदहवास हैं। पति की हत्या के बाद वह कुछ समय के लिए मायके कासगंज जिले में गंजडुंडवारा जाकर रहने लगीं थीं। छह महीने पहले ही वह घर लौटीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed