{"_id":"6ab028df9edf5af49701d584","slug":"footpath-beautification-work-begins-rajasthani-culture-to-be-showcased-badaun-news-c-123-1-sbly1035-173562-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फुटपाथ सौंदर्यीकरण का काम शुरू, दिखेगा राजस्थानी कल्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फुटपाथ सौंदर्यीकरण का काम शुरू, दिखेगा राजस्थानी कल्चर
विज्ञापन
उझानी में फुटपाथ सौंदर्यीकरण के निर्माणाधीन कार्य को देखते पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल
उझानी। नगर पालिका परिषद ने करीब 20 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक और कोतवाली परिसर केे सामने अत्याधुनिक यात्री शेड के निर्माण का काम शुरू करा दिया है। कोतवाली के सामने का शेड पत्थर का होगा। इसके जरिये क्षेत्रवासियों को राजस्थानी कल्चर की अनुभूति होगी।
फुटपाथ सौंदर्यीकरण योजना के तहत बनाए जा रहे दोनों यात्री शेड अलग-अलग डिजाइन के होंगे। कोतवाली के सामने सीएचसी की साइड में पत्थरों के इस्तेमाल से यात्री शेड का निर्माण पिछले सप्ताह शुरू हुआ। इस पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होने हैं। यात्री शेड के नक्काशीयुक्त पिलर और बेंच राजस्थानी कल्चर से जुड़े होंगे।
ब्लॉक कार्यालय परिसर के समीप निर्माणाधीन यात्री शेड की लंबाई अधिक होगी। शेड का निर्माण होने के बाद 50 से अधिक यात्री एक साथ विश्राम कर सकेंगे। इस शेड पर 10 लाख रुपये अधिक खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने के लिए पालिका के अवर अभियंता और कर्मचारियों के साथ पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने पालिका कर्मियों को निर्देशित किया कि वह निर्माण कार्य पूरा होने तक नियमित देखरेख करें।
ईओ मणि जी सैनी ने बताया कि दोनों यात्री शेड अत्याधुनिक होंगे। दोनों ही स्थानों पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। बता दें कि नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार के दोनों तरफ पहले ही फुटपाथ सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य के दौरान पालिका ने सेल्फी प्वाइंट भी बनवाया था।