{"_id":"67e1a55119cd69804601e490","slug":"wires-replaced-poles-of-west-feeder-power-supply-remained-suspended-for-five-hours-badaun-news-c-123-1-sbly1035-136197-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वेस्ट फीडर के खंभों के बदले तार, पांच घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वेस्ट फीडर के खंभों के बदले तार, पांच घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
उझानी में बिजली के तार बदलने में जुटे कर्मचारी। स्रोत- उपकेंद्र
उझानी। गर्मियों में लोड बढ़ने की आशंका के मद्देनजर एक बार फिर तारों को बदले जाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल विद्यालय के पास दोपहर से शाम पांच बजे तक काम चला। इसे लेकर पांच घंटे तक करीब एक दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप रही।
पावर काॅरपोरेशन की कार्यदायी संस्था आरडीएसएस के कर्मचारियों ने सोमवार अपराह्न दो बजे बिजली उपकेंद्र के वेस्ट फीडर से जुड़ी लाइन के खंभों के तार बदले जाने का काम शुरू किया। बाइपास स्थित संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज के पास से गिरजाशंकर के खेतों तक करीब एक दर्जन खंभों के 11 केवी क्षमता के तार बदले गए।
काम शुरू होने से पहले उपकेंद्र से वेस्ट फीडर की लाइन पर लाइनमैन विजनेश यादव ने पांच घंटे का ब्रेकडाउन लिया। एसएसओ रजनीश कुमार ने बताया कि गर्मी के दिनों में लोड बढ़ जाता है। ऐसे में अभी से तार बदलवाने का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों की आपूर्ति रही प्रभावित
मंडी समिति के पास स्थित मैंमिया काॅलोनी के अलावा इलाके के गांव अचौरा, बुटला, छतुइया, हरहरपुर, धर्मपुर, सिद्धनगला, जुनईया, पीरनगर, देवरमई, मीलालनगला, नटनगला, मुरावन नगला, बरीका नगला आदि की भी बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक ठप रही। बता दें करीब 15 दिन पहले भी इसी विद्यालय के पास तार बदले गए थे। उस वक्त सात घंटे का ब्रेकडाउन लिया गया था। आने वाले दिनों में अभी कुछ और इलाकों में भी खंभों के तार बदले जाने हैं।