फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wild Boar Attacks Innocent Girl and Goat

Budaun News: जंगली सूअर ने मासूम बच्ची और बकरी पर किया हमला

Mon, 13 Apr 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Wild Boar Attacks Innocent Girl and Goat
जंगली सुअर के हमले में घायल तीन वर्षीय मासूम राधिका। संवाद
कुंवरगांव। रविवार देर शाम कस्बे में उस समय दहशत फैल गई, जब एक जंगली सूअर अचानक मुख्य बाजार में घुस आया और बाजार से लेकर मोहल्लों तक जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगली सूअर सीधे मुख्य बाजार स्थित एक बर्तनों की दुकान में जा घुसा। आसपास के दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सूअर को दुकान से बाहर खदेड़ा, लेकिन बाहर निकलते ही सूअर और उग्र हो गया। वह वार्ड-6 निवासी तीन वर्षीय राधिका पुत्री अजय पर टूट पड़ा। उस समय बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। अचानक हुए हमले में वह घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्ची को सूअर के चंगुल से छुड़ाया और तत्काल उपचार के लिए भेजा। उसका नगर में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इसी दौरान सूअर ने कुरैशिया मोहल्ला में एक बकरी को भी घायल कर दिया। घटना के बाद सूअर पास के एक खाली पड़े बड़े प्लॉट की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जंगली जानवर को पकड़वाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed