फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife thrown from roof over minor dispute, found alive and hit on head with brick...died during treatment

Budaun News: मामूली विवाद में पत्नी को छत से फेंका, जीवित देख सिर में मारी ईंट...उपचार के दौरान मौत

Wed, 31 Jul 2024 06:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 31 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Wife thrown from roof over minor dispute, found alive and hit on head with brick...died during treatment
सोमवार रात इसी छत पर सो रहे थे दंपती। संवाद
कुंवरगांव (बदायूं)। गांव बनगढ़ में सोमवार रात पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी नाजिमा (35) को छत से फेंक दिया और फिर नीचे आकर जीवित देख सिर में ईंट मार दी। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को रात में ही मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है, लेकिन अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस तहरीर मिलने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम बनगढ़ निवासी शमीम का करीब डेढ़ साल पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पुसगवां निवासी नाजिमा के साथ दूसरा निकाह हुआ था। उसका पहला निकाह रुखसार के साथ हुआ था। पहली पत्नी की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे विलाल (8) और महनूर (6) है।
विज्ञापन

शमीम दोनों बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर दर्जी का काम करता है। इधर, नाजिमा घर पर अकेली रहती थी और कारचोबी कर अपना गुजारा कर रही थी। नाजिमा के भाई राज मोहम्मद के मुताबिक शमीम सोमवार सुबह दिल्ली से घर आया। नाजिमा उसके साथ दिल्ली रहना चाहती थी लेकिन शमीम इसके लिए तैयार नहीं था, जिससे दोपहर के समय दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद शमीम ने उसके साथ मारपीट भी की। आहत नाजिमा ने दोपहर के समय कुंवरगांव थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने शमीम को थाने बुलाकर दोनों को समझाबुझाकर शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि रात करीब 11 बजे दंपती खाना खाकर छत पर लेटे थे। उसी दौरान दोनों में विवाद हुआ। शमीम ने नाजिमा का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और फिर उसको छत से नीचे फेंक दिया। उसके बाद शमीम नीचे उतरकर आया और जीवित देख सिर में ईंट मार दी। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के कई लोग मौके पर आ गए। उन्होंने शमीम को पकड़ लिया और सूचना देकर पुलिस बुला ली।
पुलिस ने शमीम को हिरासत में लेकर घायल नाजिमा को मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर नाजिमा के मायके वाले पहुंच गए। मंगलवार दोपहर महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद


भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
भाई राज मोहम्मद ने बताया कि उसने करीब डेढ़ साल पहले अपनी बहन नाजिमा की शादी की थी। उसने शादी में अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। शमीम को एक बाइक भी दी थी। इसके बावजूद वह खुश नहीं था। वह रोजाना उसके साथ मारपीट करता था। सोमवार रात उसने बहन की जान ही ले ली।

सोमवार रात इसी छत पर सो रहे थे दंपती। संवाद

सोमवार रात इसी छत पर सो रहे थे दंपती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed