फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife takes her own life, devastated by husband's extramarital affair.

Budaun News: पति के प्रेम-प्रसंग से आहत पत्नी ने दी जान

Mon, 28 Sep 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Wife takes her own life, devastated by husband's extramarital affair.
म​हजबीन फाइल फोटो
बदायूं। मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया में पति के दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद विवाहिता ने शनिवार रात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। पति बिगड़ी हालत में पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से गंभीर स्थिति में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को जबरन विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जालंधरी सराय निवासी नसीर ने बताया कि उनकी बेटी महजबीन (26) की लव मैरिज आपसी सहमति से कबूलपुरा निवासी फुरकान से करीब आठ साल पहले हुई थी। दंपती के एक बेटा भी है। बेटी का पति फुरकान पेंट का काम करने के लिए कोल्हापुर जाता था। इस दौरान महजबीन मायके में रहा करती थी।
विज्ञापन

उनके मुताबिक, पेंट का काम करने के दौरान ही फुरकान का किसी दूसरी महिला से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह उस महिला से लगातार फोन पर बातचीत किया करता था, जिसका विरोध वह किया करती थी। इसके कारण दंपती अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार मामला मायके और पुलिस तक भी पहुंचा, फिर भी विवाद का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। पिता ने ससुरालियों पर बेटी को जबरन विषाक्त खिलाने का आरोप लगाया है। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। थाने में तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed