{"_id":"6ab97a5cac0f104c5e0eab07","slug":"power-supply-disrupted-due-to-rain-people-left-struggling-for-water-badaun-news-c-123-1-sbly1001-174130-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बारिश में विद्युत आपूर्ति ठप, पानी के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बारिश में विद्युत आपूर्ति ठप, पानी के लिए तरसे लोग
विज्ञापन
पाल नगर में जनरेटर लगाकर पानी का टैंक भरवाते लोग। संवाद
- फोटो : Archive
बदायूं। जिले में हो रही भारी बारिश से शहर की बिजली और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण शहर के कई मोहल्लों में दो दिन से घरों की टंकियां खाली पड़ी हैं। नगर पालिका की ओर से वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। रविवार को स्थिति यह रही कि लोगों को अपने खर्च पर जनरेटर मंगवाकर घरों की टंकियां भरवानी पड़ीं। इससे लोगों पर बारिश के बीच पानी के इंतजाम का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ा।
डीएम कार्यालय मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे पेड़ गिरने के बाद नेकपुर, डीएम रोड, आदर्श नगर, न्यू आदर्श नगर समेत आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लगातार बारिश के कारण बिजली लाइन को हुए नुकसान की मरम्मत तत्काल नहीं हो सकी। बिजली न आने का सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा। इन मोहल्लों में लगे घरों के टैंक खाली होने लगे और शनिवार तक लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया।
रविवार सुबह से ही लोग पानी का इंतजाम करने में जुटे नजर आए। जिन घरों में जनरेटर की व्यवस्था थी, वहां लोग मोटर चलाकर टंकियां भरते रहे। वहीं, जिन लोगों के पास जनरेटर नहीं था, उन्होंने किराये पर जनरेटर मंगवाया। राकेश और सोनू के मुताबिक, करीब 200-200 रुपये जनरेटर का किराया देने के साथ डीजल का खर्च भी उठाना पड़ा। इसके बाद मोटर चलाकर घरों की टंकियां भरी गईं। रविवार को इन मोहल्लों में कई स्थानों पर जनरेटर की आवाज सुनाई देती रही।
विज्ञापन
लोग बोले- नगर पालिका को करनी चाहिए थी वैकल्पिक व्यवस्था
बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी होने के बावजूद नगर पालिका की ओर से वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था नहीं की गई। परेशान होकर किराए के जनरेटर से पानी का टैंक भरवाना पड़ा। - अखिलेश सागर
बिजली आपूर्ति बहाल होने में समय लग रहा था तो पालिका को कम से कम टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाना चाहिए था। पानी जैसी आवश्यक सुविधा के लिए जनरेटर लगाकर पानी की टंकी भरवानी पड़ी। - अन्नू सिंह
चार पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइन
शुक्रवार रात डीएम कार्यालय मार्ग पर एक पेड़ गिरने के बाद बिजली निगम की टीम ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर काम शुरू करने की कोशिश की थी, लेकिन बारिश के बीच एक के बाद एक चार पेड़ गिरने से स्थिति और बिगड़ गई। पेड़ों की चपेट में आने से 11 केवीए लाइन का एक खंभा टेढ़ा हो गया, जबकि दूसरा टूट गया। इस कारण लाइन को चालू करने से पहले क्षतिग्रस्त खंभों और लाइन की मरम्मत करना जरूरी हो गया। रविवार को विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त खंभों और बिजली लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रविवार देर रात तक संबंधित मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली बहाल होने के बाद ही प्रभावित मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति भी सामान्य होने की उम्मीद है।
पालिका ने सिर्फ एक टैंकर नेकपुर मोहल्ले में भेजा
नगर पालिका की ओर से रविवार को दोपहर बाद में एक टैंकर भेजा गया, जिससे कुछ लोगों की समस्या का समाधान हो सका। हालांकि अन्य मोहल्लों में टैंकर के न पहुंचने से हालात काफी खराब रहे।
चार पेड़ गिरने के कारण लाइन और खंभे पूरी तरह टूट गए हैं। उनको दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है रविवार देर रात तक सप्लाई को शुरू करा दिया जाएगा। - विकास शर्मा, एक्सईएन प्रथम
लोगों की जरूरत के अनुसार टैंकर को भेजा जा रहा है। नेकपुर में भी टैंकर भेजा गया है, ताकि लोगों को पानी की समस्या न हो। अगर किसी संबंधित इलाके में पानी नहीं पहुंचा हैं, तो उसकी जानकारी दें। वहां पर भी टैंकर भिजवा दिया जाएगा। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ
मशीनों में नमी से 40 घंटे ठप रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग
बिल्सी। लगातार हो रही बारिश के कारण उझानी-बिल्सी के बीच मुख्य विद्युत लाइन और उपकेंद्र की मशीनों में आई नमी के चलते नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुक्रवार रात 11 बजे से ठप रही। रविवार शाम करीब चार बजे मशीनों में आई नमी को दूर करने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण नगर में पेयजल संकट भी गहरा गया। घरों में लगे सबमर्सिबल नहीं चल सके, जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कई लोगों ने निजी जनरेटर किराये पर मंगाकर अपने सबमर्सिबल चलाए और पानी का इंतजाम किया। वहीं, बिजली पर निर्भर दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण उपकेंद्र की मशीनों में नमी आ गई थी। नमी दूर करने और आवश्यक जांच के बाद रविवार शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद

पाल नगर में जनरेटर लगाकर पानी का टैंक भरवाते लोग। संवाद- फोटो : Archive