{"_id":"6ab97a3ab965d0579d03ea0f","slug":"two-youths-along-with-their-bike-were-rescued-after-plunging-into-a-drain-amidst-waterlogging-badaun-news-c-123-1-bdn1010-174149-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जलभराव के बीच बाइक समेत नाले में डूबे दो युवक निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जलभराव के बीच बाइक समेत नाले में डूबे दो युवक निकाले
विज्ञापन
दातागंज में जलभराव के हालात। संवाद
- फोटो : Archive
दातागंज। कस्बे के बादाम नगर में जलभराव के दौरान रविवार करीब 12 बजे शाहजहांपुर रोड की ओर जा रहे दो युवक बाइक समेत नाले में गिर गए। एक ने तैरते हुए अपने आप को बचा लिया, लेकिन दूसरा डूबने लगा। यह देखकर पड़ोस की वाल्मीकि कॉलोनी से तमाम लोग दौड़े और उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला। दोनों युवक बाइक लेकर अपने गंतव्य को चले गए। युवक कहां के थे और कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
पिछले तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से बदायूं और बरेली मार्ग पर करीब 3 फुट पानी भरा हुआ है। नगर की अधिकांश गलियों में भी 2 से लेकर 3 फुट तक पानी बह रहा है।
निचले क्षेत्र की दुकानों और मकानों के अंदर पानी घुस गया है। लोग पंपिंग सेट से पानी बाहर निकाल रहे हैं। बदायूं मार्ग पर ब्लॉक के सामने करीब 300 मीटर लंबाई में पानी भर गया है। इसी तरह बरेली मार्ग कब्रिस्तान के निकट लगभग 500 मीटर की लंबाई में पानी भरा हुआ है। यहां से चार पहिया वाहन तो आसानी से गुजर जाते हैं, लेकिन दोपहिया वाहनों में अधिकांश वाहन पानी के अंदर बंद होकर फंस जाते हैं।
विज्ञापन
नगर के अंदर खरबूजा मंडी, एसडीएम आवास के सामने, रोडवेज के पीछे, अस्पताल के आसपास का क्षेत्र, बादाम नगर का कुछ भाग, मोहल्ला अरेला, बुध बाजार और मोहल्ला परा में जलभराव है। कुछ दुकानों और मकानों के अंदर पानी भर गया है, लोग पंपिंग सेट लगाकर पानी बाहर निकाल रहे हैं।
अधिक बारिश होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी के निकासी के लिए सफाईकर्मी काम कर रहे हें। वहीं निचले इलाकों में पंपसेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। - नैना गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका, दातागंज