फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Who will get ticket from BJP can be announced today

Budaun News: किसको मिलेगा भाजपा से टिकट... आज हो सकती है घोषणा

Sat, 22 Apr 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Who will get ticket from BJP can be announced today
बदायूं। टिकट के सबसे ज्यादा दावेदारों की संख्या वाली भाजपा के फाइनल नामों की घोषणा शनिवार शाम या देर रात तक हो सकती है। शहर सीट से आवेदन करने वालों की संख्या तो 14 है लेकिन इनमें दो नामों की ज्यादा चर्चा है। संभावना जताई जा रही है कि इन्हीं दो नामों में से एक का टिकट फाइनल हो सकता है। 24 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

कोई समय था जब किसी भी चुनाव से करीब दो तीन सप्ताह पहले ही प्रत्याशी की घोषणा हो जाती थी लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव आता गया। प्रत्याशी का नाम जल्दी फाइनल होने का लाभ यह होता था कि उसे प्रचार और जनसंपर्क के लिए अधिक समय मिल जाता है लेकिन जैसे-जैसे पार्टियों में गुटबंदी हावी होती गई, प्रत्याशियों का नाम तय करने का समय घटता गया। अब तो नामांकन से एक दो दिन पहले ही नामों की घोषणा की जाती है ताकि बगावत के सुर न बुलंद हो सकें।
विज्ञापन

टिकट के सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा में हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल समेत जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की पत्नी शुभ्रा गुप्ता, रजनी मिश्रा समेत विधायक महेश चंद्र गुप्ता की पत्नी विमलेश गुप्ता समेत उनकी पुत्रवधू के नाम लोग अपने-अपने मुताबिक टिकट की दौड़ में बता रहे हैं। इसके अलावा भी कई नामों की चर्चा है लेकिन इनमें से दो नाम टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति के जानकारों के मुताबिक पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल और जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की पत्नी शुभ्रा गुप्ता का नाम दावेदारों की सूची में सबसे ऊपर माना जा रहा है। चर्चा ये भी है कि इन्हीं में से ही किसी के नाम पर पार्टी मुहर लगा सकती है। ये भी माना जा रहा है कि पार्टी शनिवार शाम या रात तक नाम फाइनल कर सकती है।
कांग्रेस ने बाजी मारी, बसपा में भी नाम फाइनल नहीं

- प्रत्याशियों का चयन करने में कांग्रेस सबसे आगे रही है। कांग्रेस ने शहर सीट से माधवी साहू को प्रत्याशी बनाया है तो अन्य सभी नगर पालिकाओं में भी प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। चार नगर पंचायतों के प्रत्याशी भी कांग्रेस ने तय कर दिए हैं। इधर, बसपा से पिछली बार चुनाव लड़ चुकी प्रीति साहू का टिकट ही फाइनल माना जा रहा है। हालांकि टिकट के एक-दो दावेदार और भी हैं लेकिन प्रीति के नाम की चर्चा ज्यादा है।
आप भी लड़ेगी चुनाव, कई नाम फाइनल
- निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपने प्रत्याशी उतारेगी लेकिन इसके लिए भाजपा की सूची आने का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा का टिकट न मिलने पर बागियों को आप टिकट दे सकती है। पार्टी जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह के अनुसार शहर सीट से शाह जमानी, सहसवान से डॉ. प्यारे मियां, उसहैत से सुरेंद्र कुमार, रुदायन से वीरवती, मुड़िया से मंजूबाला, दहगवां से आरिफ और इस्लामनगर से आयशा परवीन के नाम फाइनल कर दिए गए हैं।


कांग्रेस प्रत्याशी आज करेंगी नामांकन
- नगर पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी माधवी साहू ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वफाती मियां आदि की मौजूदगी में पार्टी का सिंबल प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि माधवी साहू शनिवार को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय से नामांकन कराने के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed