{"_id":"67a8ecf477e54d2eb1035919","slug":"when-municipal-workers-burnt-garbage-villagers-got-angry-congress-state-secretary-also-reached-therewhen-municipal-workers-burnt-garbage-villagers-got-angry-congress-state-secretary-also-reached-there-badaun-news-c-123-1-sbly1029-134079-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पालिका कर्मियों ने जलाया कूड़ा तो ग्रामीण भड़के, कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पालिका कर्मियों ने जलाया कूड़ा तो ग्रामीण भड़के, कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी पहुंचे
विज्ञापन
पटपरागंज में ग्रामीणों के साथ बैठक करते कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव। स्रोत-संगठन
बदायूं। उझानी नगर पालिका कर्मियों द्वारा कूड़े के ढेर में आग लगाने के बाद गांव पटपरागंज के ग्रामीण भड़क गए। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव को सूचना दे दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गांव में आक्रोश सभा का आयोजन किया। मांग की है कि कूड़े के ढेर में आग लगाकर धुआं और प्रदूषण करने वाले पालिका कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।
अजीत यादव ने बताया कि गांव नरऊ में आज किसान पंचायत कर संघर्ष का एलान किया जाएगा। किसान पंचायत द्वारा पटपरागंज में उझानी नगर पालिका के कूड़ा डालने पर रोक लगाने, नरऊ गांव के तालाब में पालिका के नाले का पानी रोकने और नाले की पानी से डूबी हजारों बीघा फसलों का मुआवजा किसानों को देने की मांग उठाई जाएगी।
कहा कि पटपरागंज गांव में एक खेत की बाउंड्री करवाकर पिछले चार साल से उझानी नगर पालिका द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े का कोई निस्तारण नहीं किया जाता, जिससे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर बन गए हैं। बदबू आने से पूरे गांव का जीना दूभर है। नगर पालिका उझानी के कर्मचारी कूड़े में आग भी लगा देते हैं, जिससे उठने वाले धुएं से आसपास के कई ग्रामों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
पालिका कर्मचारी मरे हुए जानवर भी पटपरागंज में डाल आते हैं, जिसकी सड़न से लोग परेशान हैं। इन सभी मांगों को लेकर किसान पंचायत कर संघर्ष का एलान सोमवार को नरऊ गांव में किया जाएगा।