फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When a complaint was made to the Chief Minister, the police registered a case of mobile theft.

Budaun News: सीएम से शिकायत की तो पुलिस ने दर्ज किया मोबाइल लूट का केस

Tue, 03 Mar 2026 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
When a complaint was made to the Chief Minister, the police registered a case of mobile theft.
बदायूं। शहर में सिविल लाइंस पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। करीब दो माह पुराने एक महिला से मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने सीएम से शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि महिला अपना केस दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर पुलिस अफसरों तक चक्कर काटती रही, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी ओमकारा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 10 जनवरी की सुबह करीब 08:56 बजे वह बच्चों के साथ श्रीमद्भागवत कथा सुनने जा रहीं थीं। तभी रास्ते में एक दुकान के पास बाइक से पहुंचे दो युवकों ने मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की और भाग गए। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने महिला के साथ हुए अपराध को गंभीरता से नहीं लिया। हार कर महिला ने सीएम पोर्टल से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद जब सीएम कार्यालय से जिले के पुलिस अफसरों को फटकार लगाई गई तो एक दिन पहले पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने मामले में सोमवार को एक आरोपी नन्हू पुत्र नरेश निवासी ग्राम सदाठेर थाना कादर चौक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed