फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

धूप तो निकली मगर रही बेअसर, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Sun, 22 Dec 2019 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
weather
बदायूं। शनिवार को आसमान पर छाया घना कोहरा लोगों की मुसीबत बना रहा। सुबह को छाया कोहरा दिन में हालांकि काफी छंट गया, लेकिन दोपहर में हुई बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। शाम होते होते शीतलहर चलनी शुरू हो गई। दिन में धूप तो निकली लेकिन सर्दी के आगे वह भी बेअसर रही।
विज्ञापन

रोजाना की तरह शनिवार को भी आसमान में बादल छाए होने के चलते लोगों ने सूर्यदेव की झलक पाने की उम्मीद छोड़ रखी थी, लेकिन सुबह 11 बजे के करीब सूर्य देव ने दर्शन दे दिए, जिससे सर्दी से ठिठुर रहे लोगों ने राहत महसूस की तो बच्चों ने भी घर से बाहर निकलकर खूब मस्ती की। हालांकि दिन भर सूर्य देव बादलों के बीच आंख मिचौनी करते रहे। दोपहर डेढ़ बजे करीब शहर में बूंदाबांदी हुई। शाम होते-होते मौसम ने फिर सर्दी का अहसास बढ़ा दिया।
विज्ञापन

सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। अपने आवश्यक कार्य निपटाने के बाद लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। प्रशासन ने ठंड की वजह से स्कूली बच्चों को राहत भी दे दी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अभी तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसावां। धूप निकलने के बावजूद ठंड का प्रकोप ज्यादा रहा। लोग सारे दिन अलाव के पास बैठे देखे गए। पिछले दिनों की अपेक्षा शनिवार को 11 बजे के करीब धूप निकली लेकिन धूप में तेजी न होने की वजह से लोग सर्दी से कांपते नजर आए।

युवक को कंबल देकर ठंड से बचाया
सहसवान। नायब तहसीलदार विकास कुमार ने शनिवार को तहसील परिसर में घूम रहे एक युवक को कंबल ओढ़ाकर ठंड से राहत दिलाई। युवक के पास गर्म कपड़े भी नहीं थी। क्षेत्र के ग्राम डकारा पुख्ता निवासी रामचरन पुत्र कल्यानसिंह शनिवार को तहसील कार्यालय में किसी कार्य से गया था। वह ठंड की वजह से वह कांप रहा था। नायब तहसीलदार की नजर जब युवक की ओर गई तो उन्होंने युवक को पास बुलाकर कंबल ओढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed