{"_id":"5dfe60978ebc3e8808339313","slug":"weather-badaun-news-bly388987519","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड चरम पर, नहीं हुआ स्वेटर वितरण, सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड चरम पर, नहीं हुआ स्वेटर वितरण, सीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
बदायूं। सर्दी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा कंबलों का वितरण गरीबों में किया जा रहा है, लेकिन इसके विपरीत परिषदीय स्कूलों में अभी तक शत-प्रतिशत स्वेटर का वितरण नहीं हो सका है। इसकी वजह से इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे या तो पुराने और घर के स्वेटर पहनकर आ रहे हैं या फिर बिना स्वेटर के ही आ रहे हैं। इसको लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जल्द से जल्द स्वेटर बांटने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों में किताबों से लेकर मिड-डे मील, ड्रेस, जूते-मोजे तक बच्चों को निशुल्क उपलब्ध करए जा रहे हैं। साथ ही सर्दी से बचाव के लिए बच्चों को स्वेटर का वितरण किया जा रहा है। शासन ने 30 नवंबर तक स्कूलों में स्वेटर बांटने के आदेश दिए थे, लेकिन चयनित संस्था अब तक यह काम पूरा नहीं कर सकी है। हालत ये है कि जिले में आधे स्कूलों के बच्चों को ही स्वेटर बांटे जा सके हैं। दरअसल, कानपुर की संस्था शिवम हैंडलूम को स्वेटर वितरण का टेंडर हुआ था, लेकिन संस्था स्वेटरों का इंतजाम करने में नाकाम रही है, इस वजह से समय से स्कूलों में स्वेटर नहीं पहुंच सके हैं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बीएसए को स्कूल खुलने के बाद स्वेटर पहुंचवाने व वितरण कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर संस्था द्वारा समय पर स्वेटर का वितरण न कराया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अभी तक परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को शत प्रतिशत स्वेटर का वितरण नहीं हुआ है। इसको लेकर बीएसए को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द बच्चों को स्वेटर दिया जाए। अगर इसमें संस्था की लापरवाही है, तो उस पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
-निशा अनंत, सीडीओ