बदायूं। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने शनिवार को सहसवान क्षेत्र के कई गांवों में पीडीए पंचायत की। उन्होंने गांव खितौरा, राजवरोलिया, सिलहरी, उस्मानपुर, जरीफनगर. रसूलपुर कलां, भोजीपुरा, थानपुर, चन्दपुरा, दानपुर का भ्रमण करके लोगों को पीडीए का उद्देश्य बताया। सांसद ने कहा कि मुझ पर जो विश्वास आपने दिखाया है। उसका मै खरा उतरने का प्रयास लगातार करूंगा। उद्देश्य यही है कि समाज के जो लोग कहीं पीछे छूट गए हैं या पिछड़ गए हैं। उन सबको एकजुट करके उनकी ताकत को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर विधायक ब्रजेश यादव, वासित अली, चंद्रकेश यादव, नरोत्तम यादव, दिनेश यादव, राकेश पासी, आदि मौजू रहे।