फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'We don't trust the Ujhani police; the investigation should be conducted by the Circle Officer (City).'

Budaun News: ‘उझानी पुलिस पर भरोसा नहीं, सीओ सिटी से कराएं जांच’

Fri, 30 Jan 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
'We don't trust the Ujhani police; the investigation should be conducted by the Circle Officer (City).'
एसएसपी को ज्ञापन देने जाते मृत सुरक्षा गार्डों के परिजन। स्रोत- वीडियो ग्रैव
बदायूं/ उझानी। भारत मिंट एंड एलायड केमिकल्स में पिछले दिनों सुपरवाइजर समेत तीन सुरक्षा गार्डों की मौत के मामले में उनके परिजनों ने बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के साथ एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने उझानी कोतवाली पुलिस पर उनके बयान तक दर्ज नहीं किए जाने का आरोप लगाया। अब तक की जांच पर सवाल उठाते हुए उन्होंने विवेचना सीओ सिटी से कराने की वकालत की।
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर उझानी के गांव कुड़ानरसिंहपुर स्थित भारत मिंट एंड एलाइड कैमिकल्स में 13 जनवरी की सुबह में सुपरवाइजर जुगेंद्र यादव, गार्ड, वीरभान सिंह उर्फ भानु और विवेक यादव के शव मिले थे। मृतक के परिजनों ने फैक्टरी मालिक मनोज गोयल, उसके छोटे भाई नितीष गोयल और मैनेजर राकेश पर तीनों की हत्या कर शव घसीटकर केबन में डाल दिए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसे लेकर मौके पर पांच घंटे तक हंगामा भी हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीनों की मौत दम घुटने से होने का दावा किया था। पुलिस के दावे को लेकर मृतकों के परिजन पहले से ही सवाल उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज तीनों मृतकों के परिजन अपने अधिवक्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। मृतकों के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उझानी कोतवाली पुलिस की जांच पर उन्हें कतई भरोसा नहीं है। हत्या का केस दर्ज कराए जाने के बाद भी पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान तक दर्ज नहीं किए हैं।
बताया कि घटना से जुड़े उनके पास जो साक्ष्य हैं, उन्हें भी देखने की कोशिश नहीं की गई है। तीनों मृतकों के परिजनों ने जांच सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय से जांच इस उम्मीद के साथ कराने की मांग की है कि उन्हें वीरता पुरस्कार मिला है। वह निष्पक्ष जांच करेंगे। पुलिस अफसरों ने जांच सीओ सिटी उपाध्याय से कराने का उन्हें भरोसा दिलाया है। बता दें कि मृतकों के परिजन सपा जिलाध्यक्ष के साथ पिछले दिनों भी एसएसपी से मिले थे। तब भी उन्होंने जांच की मौजूदा स्थिति पर नाराजगी जताई थी।


अफसरों की कमेटी ने भी नहीं मांगे हैं सबूत
पुलिस अफसरों से शिकायत कर लौटे मृतकों के परिजनों में देवेंद्र ने बताया कि जिले के अफसरों की चार सदस्यीय जो टीम डीएम के आदेश पर जांच कर रही है, उसने किसी भी मृतक के परिजन से साक्ष्य पेश करने के लिए नहीं बुलाया है। जांच के नाम पर सिर्फ कागजी कार्रवाई पूरी कर जा रही है। अफसर भी किसी भी मृतक के परिजनों से उनके घर जाकर नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed