{"_id":"6aad78f82430c2b8ea07673a","slug":"wasims-wife-brother-and-brother-in-law-were-also-involved-in-the-conspiracy-to-commit-a-theft-worth-one-crore-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173444-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक करोड़ की चोरी की साजिश में वसीम की पत्नी, भाई और साला भी थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक करोड़ की चोरी की साजिश में वसीम की पत्नी, भाई और साला भी थे शामिल
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाने की नवादा चौकी क्षेत्र में दास डिग्री कॉलेज के पास कार का शीशा तोड़कर 85 लाख रुपये और 101.68 सोने की चोरी कराने की साजिश में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। जांच में चोरी की साजिश में मुख्य अभियुक्त वसीम की पत्नी-भाई और साला भी शामिल थे। चोरी की गई रकम में से 6 लाख रुपये वसीम ने परिजनों को भेजे थे, ऐसा पुलिस को जांच में मालूम हुआ है। वसीम और साजिश रचने वाला ड्राइवर आरिफ अंसारी अभी जेल में बंद है।
पुलिस ने एक करोड़ की चोरी के मामले में केस डायरी में वसीम की पत्नी रुबीना, भाई आसिफ और साला फराद के नाम शामिल किए हैं। इनसे पूछताछ के बाद ही 6 लाख की रकम का पता चल पाएगा। मेरठ के सर्राफ शेख दिलावर हुसैन के कारीगर सरफराज व ड्राइवर आरिफ अंसारी को बदायूं से नगदी और जेवर लेकर 10 सितंबर को मेरठ लौटना था।
ड्राइवर आरिफ पहले से प्लानिंग के तहत दास डिग्री कॉलेज के पास कार रोककर बिरयानी खाने के लिए कारीगर सरफराज के साथ दुकान में चला गया और गाड़ी को बिना लॉक के छोड़ दिया। इसके बाद अभियुक्त वसीम ने गाड़ी का दरवाजा खोल नगदी और जेवर से भरा थैला चुराया और अपनी कार में रखकर सर्राफ की कार का पीछे वाला शीशा अंदर से तोड़ दिया, ताकि घटना को चोरी का रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
उधर, नवादा के आसपास घूमते हुए शाम को ड्राइवर आरिफ, कारीगर सरफराज के साथ शहर में लौट आया। घटना की सूचना कारीगर सरफराज ने तुरंत सर्राफ को फोन पर मेरठ दी। घटना होने के 24 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिससे घटना की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने सर्राफ के ड्राइवर आरिफ और रिश्तेदार वसीम को गिरफ्तार कर लिया था।
-- -
नगदी और सोना मिलने पर पुलिस ने आयकर विभाग को भेजा पत्र
मेरठ के सर्राफ शेख दिलावर हुसैन की कार से बड़ी मात्रा में नगदी और सोना मिलने के बाद पुलिस ने आयकर विभाग को भी एक पत्र लिखा है। सराफ के पास इतनी मात्रा में नगदी और जेवर मिलने पर आयकर विभाग से भी मामले की जांच कराई जाएगी। पुलिस की ओर से आयकर मुख्यालय के लिए भी पत्र भेजा गया है।
--
प्रकरण में विवेचना कराई जा रही है। जांच में वसीम के परिजनों के नाम भी सामने आए हैं। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। शेष 6 लाख रुपये की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही बरामदगी की जाएगी। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी