फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wait is over, oath of area panchayat members and block heads today

इंतजार खत्म, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों की शपथ आज

Tue, 20 Jul 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Wait is over, oath of area panchayat members and block heads today
बदायूं। ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मंगलवार यानी आज शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 15 ब्लॉक प्रमुखों और कुल 1261 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम स्तर के अधिकारी शपथ दिलाएंगे। यह पहला मौका है जब जिले के सभी 15 ब्लॉक में भाजपा के प्रमुख ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बाद दो मई को मतगणना हुई थी। 12 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण हो चुका है। ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण बाकी था। मंगलवार को ब्लॉक स्तर पर एसडीएम स्तर के अधिकारी ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पंचायत चुनाव में पहली बार ब्लॉक प्रमुख के 13 पदों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। वजीरगंज और बिसौली ब्लॉक में चुनाव के बाद भाजपा के ब्लॉक प्रमुख चुने गए हैं। डीपीआरओ डॉ. शरनजीत कौर ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मंगलवार को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। एसडीएम स्तर के अधिकारी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed