फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   voting is very important

लोकतंत्र की पहचान मत, मतदाता और मतदान

Thu, 26 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 26 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
voting is very important
लोकतंत्र की पहचान मत, मतदाता और मतदान 
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बुधवार को रैली निकाली। हजारों की संख्या में पुलिस लाइन ग्राउंड में एकत्र हुए बच्चों की रैली का शुभारंभ एडीएम(वित्त एवं राजस्व) हवलदार सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। लावेला चौक, रेलवे रोड, इंद्राचौक, कलेक्ट्रेट मार्ग से होते हुए रैली राजकीय इंटर कॉलेज पर आकर सभा में परिवर्तित हुई। डीआईओएस राकेश कुमार ने शपथ ग्रहण कराई। संचालन जीआईसी रनवीर सिंह, जीजीआईसी, इस्लामियां, एसके इंटर कॉलेज, केदारनाथ इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य इंटर कॉलेज, भगवान परशुराम इंटर कॉलेज, राजाराम महिला, नगर पालिका कन्या, नगला इंटर कॉलेज के अलावा एनसीसी कैडेट्स का सहयोग रहा। एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जीएस रावत कहा कि मतदान के दिन अपना वोट अवश्य डालें। डॉ. मनवीर सिंह ने मतदान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। डॉ. शैलेंद्र कबीर ने आह्वान किया कि, नहीं एक की बात, हमारी और तुम्हारी सबकी हो, अपना-अपना फर्ज निभाएं, जिम्मेदारी सबकी हो। बच्चों ने रैली निकाली भी निकाली। डॉ. एसके सिंह, डॉ. कुमुद रंजन, डॉ. शाहीन बी, डॉ. कंचन, शिखर कुमार मिश्र, शिवम भारद्वाज, महिमा गुप्ता, राहुल द्विवेदी आदि मौजूद रहे। मदर एथीना में शपथ ग्रहण कराई गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने शपथ ग्रहण कराई। संगीता रस्तोगी, श्वेता गुप्ता, प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहे। बीआरसी म्याऊं में बीईओ विजय कुमार ने शपथ ग्रहण कराई। कमलेश, सुधीर सिंह, ब्रह्मऋषि आदि मौजूद रहे। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर में शपथ ग्रहण कराई। प्रधानाचार्या निर्मला देवी, मुअत्तर हुसैन, सुधा गुप्ता, कंचनलता, सत्यवीर आदि मौजूद रहे। राजकीय पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। मतदान के लिए प्रेरित किया। ऐस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में जागरूकता रैली निकाली। निदेशक रचित गोयल मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्या कालिका प्रसाद गंगवार, जीजेएस आईटीआई प्रबंधक पूनम भारती ने, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. गार्गी बुलबुल ने राजकीय महाविद्यालय नाधाभूड़ सहसवान में प्राचार्य डॉ. एपी सिंह ने, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. पीके वाष्र्णेय ने शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed