{"_id":"677ebaacae92e91a760e77da","slug":"voting-for-the-post-of-president-and-general-secretary-will-be-held-on-15th-badaun-news-c-123-1-sbly1006-132430-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए मतदान 15 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए मतदान 15 को
विज्ञापन
बार के नए उपाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह। संवाद
बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वापसी के लिए तिथि निर्धारित की गई थी। इसमें किसी ने भी अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। अब 15 जनवरी को अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए मतदान कराया जाएगा। बाकी छह पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र होने के कारण उन्हें चुनाव अधिकारी द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मुनीश सक्सेना और मुकेश कुमार सिंह, महासचिव पद के लिए वागीश बाबू और वृजेन्द्र भानु सिंह के मध्य चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए हेमेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सोमपाल सिंह, सहसचिव पद के लिए विपिन कुमार और पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए श्रीराम और कोषाध्यक्ष पद के लिए देवसिंह, ऑडिटर पद के लिए संदीप कुमार सक्सेना का एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया था, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी को बार के करीब 67 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग सुबह 10 बजे से तीन बजे तक करेंगे। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी। इसी दिन परिणाम भी घोषित किया जाएगा।