फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Voice echoed throughout the world from the sky Make explosion mystery

आकाश से गूंजी आवाज और धमाका बना रहस्य

Sat, 28 Mar 2015 11:39 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 28 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Voice echoed throughout the world from the sky Make explosion mystery

शुक्रवार की रात घड़घड़ाहट के साथ तेज धमाका दूसरे दिन भी रहस्य बना रहा। इससे विमान गिरने की बात चली तो लोग खेतों तक उमड़ पड़े। घटना के रहस्य ने पुलिस-प्रशासन को भी रात भर सोने नहीं दिया। हजारों लोग घरों से निकल पड़े और सड़कों पर आ गए। खेतों और जंगलों में भी लोग नजर आए।

विज्ञापन

रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार से एक लड़ाकू विमान जैसी आवाज के साथ तेज धमाका हुआ। इस बात को हजारों लोगों ने स्वीकारा। कुछ ही देर में फोन की घंटियां घनघनाने लगीं। लोगों में यह जानने की जिज्ञासा थी कि आखिर माजरा क्या है। रहस्य से जब पर्दा नहीं उठा तो एक ही बात पर लोग डट गए कि कोई लड़ाकू विमान दुघर्टनाग्रस्त हुआ है। रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक लोगों के साथ पुलिस भी सर्च ऑपरेशन में जुटी रही, लेकिन कुछ मिला नहीं।
विज्ञापन

बताते तो ऐसा है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे शहर के ऊपर से एक तेज रफ्तार लड़ाकू विमान गुजरा। इसके साथ एक भयानक धमाका हुआ और फिर सन्नाटा छा गया। इसके बाद शुरू हुआ अफवाहों का दौर। पहले अफवाह उड़ी कि लोचीनगला इलाके में लड़ाकू विमान गिरा है। सैकड़ों लोग जंगलों में मलबा तलाशने के लिए निकल पड़े। कुछ ही देर में अखबारों के दफ्तरों के साथ आला अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। हर कोई यह जानना चाहता था कि आखिर विमान गिरा कहां है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर के बाद चर्चा चली कि विमान छोटी ज्यारत के पीछे नदी में गिरा है। तमाम लोगों ने इधर का रुख किया। अफवाहों ने जोर पकड़ा तो पुलिस-प्रशासन भी हरकत में आ गए। उझानी, बिल्सी, सहसवान, सिविल लाइंस, कोतवाली पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जंगलों का रुख किया। बिल्सी रोड के गांव वसंतनगर, कुरऊ, बदरपुर, भरकुइयां, हैदलपुर, गुराई, जिरौलिया समेत कई गांवों के लोग रात भर जंगलों में लड़ाकू विमान का मलवा तलाशते रहे।

पुलिस-प्रशासन की उड़ी रही नींद
बदायूं। शुक्रवार की रात पुलिस-प्रशासन पर भारी गुजरी। रहस्मय आवाज और धमाका को लेकर सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा, सीओ उझानी सतीश कुमार शर्मा, तहसीलदार राजमणि मिश्रा, नायब तहसीलदार विमल शुक्ला, कोतवाल एसएस बराच, एसओ सिविल लाइंस अजय यादव शहर के चारो ओर जंगलों में विमान का मलबा तलाशते रहे।

वीरान रहने वाली सड़कों पर लग गया जाम
बदायूं। छोटी ज्यारत से होते हुए कुरऊ की ओर जाने वाली रोड दिन में भी वीरान रहती है। इस इलाके में आबादी नहीं है। ऐसे में रात में इस रोड पर लोगों का आना-जाना कतई नहीं होता। शुक्रवार की रात लड़ाकू विमान गिरने की अफवाह के बीच हजारों लोग घरों से निकले। अफवाह थी कि विमान का मलवा कुरऊ केपास जंगल में पड़ा हुआ है। हजारों लोगों ने इस रोड से कुरऊ, बदरपुर का रुख किया। ऐसे में यह रोड घंटों जाम रही।

‘सन्नाटे में तेज धमाका’ उड़ गए लोगों के होश
बदायूं। रात मेंवीरानियों और अंधेरे में पसरे सन्नाटे में जहां आदमी तो दूर परिंदा भी पर नहीं मारता। वहां वायुयान जैसी तेज आवाज और धमाके ने लोगों के दिलों में भूचाल ला दिया। अशांत मनों में जैसी कल्पना हुई अफवाह के रूप में फैल गई। शहर के उत्तर-पश्चिम के कई गांवों के लोग बाहर निकल आए। जितने मुंह उतनी बातें। इस बीच विमान गिरने की भी बात चल पढ़ी।  यह रात्रि का करीब नौ बजे का समय था। रोजाना खेती में घिरे रहने वाला किसान सुकून के दो पल अपने परिवार के साथ बिताने आराम की मुद्रा में आ गया था। घटना ने उनके चेहरे की हवाइयां उड़ा दीं। इन चेहरे पर आश्चर्य और रहस्य की परतें साफ दिख रहीं थीं। कुछ कानों सुनी तो कुछ आंखों देखी घटना का बयां करने में लगे थे। गांव की महिलाएं भी घरों के बाहर चर्चा में शामिल थीं। महिलाओं की टोलियां जगह-जगह जमी इस घटना पर ही ही आश्चर्य जता रहीं थीं। जब विमान गिरने की बात चली तो हौसला रखने वाले किसान लाठिी-डंडे लेकर ही खेतों और सड़कों पर निकल पड़े। रहस्यमय और अजूबे की नई कहानी बन गई। छोटी ज्यारत के पास से जाने वाले मार्ग पर स्थित गांव कुरऊ का हाल रात में कुछ ऐसा ही था। घरों में रहने वाला किसान सड़क पर था। हर कोई एक ही बात बोल रहा था कि तेज आवाज के बाद सन्नाटा पसर गया। मोबाइल नेटवर्क में रहने वाले किसानों ने यह बात जिले के कोने-कोने से सुदूर शहरों तक पहुंचा दी।


टीवी देखते समय हुआ आकाशीय धमाका
बदायूं। कुरऊ गांव के सुरजीत कहते हैं कि वह अपने घर पर टीवी देख रहे थे कि अचानक लड़ाकू विमान की तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत बाहर आकर देखा तो एकदम से तेज धमाके के साथ श्रांत हो गई। ऐसा लगा जैसे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया हो। बस फिर क्या था सभी गांव के लोग आवाज की दिशा की ओर भागने लगे लेकिन इसके बाद मिला कुछ नहीं।


तीन हवाई जहाज की आई थी आवाज
बदायूं। कुरऊ के वृद्ध ग्रामीण रामप्रकाश शर्मा कहते हैं कि मच्छरों की वजह से वह आंगन में खाट पर मच्छरदानी लगाकर अंदर बैठे थे। अचानक तेज घड़घड़ाहट की आवाज सुनाई दी। एक के बाद एक तीन बार आवाज आई। जैसे लड़ाकू विमान निकलते जा रहे हों लेकिन फिर एकदम से शांत हो गई। जैसे वह विमान गिर गए हों। फिर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी, पूरी रात खोजबीन करते रहे। बाद में कुछ नहीं पता चला। अभी तक समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर क्या था। थोड़ी शंका और घबराहट भी है।


हम तो दहशत में आ गए...
बदायूं। रात के साढे़ बारह बजे घर के बाहर हतप्रभ बैठी गांव कुरऊ की ही धनवती देवी बताती हैं पता नहीं क्या था लेकिन आवाज बहुत तेज थी और अचानक रूक भी गई। पता न चलने पर घबराहट भी होने लगी। पूरी रात जागकर बिताई। पर पता कुछ नहीं चला।

नहीं मिट सकी जनता की जिज्ञासा
बदायूं। शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार सुबह पांच बजे तक पुलिस-प्रशासन और हजारों लोग बिल्सी रोड के गांवों के जंगलों में विमान का मलवा तलाशते रहे। बाद में प्रशासन ने इसे अफवाह करार दे दिया हालांकि धमाका कैसे हुआ जनता की इस जिज्ञासा को पुलिस-प्रशासन शांत करने में नाकाम रहा।

शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि कोई जबरदस्त धमाका हुआ है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अफवाह थी कि कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

-शंभूनाथ, डीएम

तेज धमाके की आवाज सुनी जाने और इसके बाद विमान गिरने की सूचना पर कई थानों की पुलिस को सर्च में लगाया गया। यह अफवाह थी। उच्च अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दी गई है।
-सौमित्र यादव, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed