{"_id":"667ca236970f38cbb80a2407","slug":"vitamin-a-supplements-will-be-given-to-children-badaun-news-c-123-1-sbly1002-121206-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन
महिला अस्पताल में बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। जिले में नौ माह से पांच साल तक के 4.97 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जानी है। बुधवार को डीएम मनोज कुमार ने दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की है। अभियान एक माह तक चलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी बच्चा विटामिन ए की खुराक पीने से वंचित न रहे। यह उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल सलाम ने बताया कि बच्चों को विटामिन ए की खुराक दिए जाना अनिवार्य है। इसके लिए अभियान 25 जुलाई तक जारी रहेगा। कार्यक्रम छह माह में एक बार आयोजित किया जाता है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. असलम ने बताया कि विटामिन ए बच्चों के शारीरिक विकास के लिए अत्यधिक आवश्यक होता है। विटामिन ए की खुराक मिल जाने से उनमें रतौंधी, कुपोषण नहीं होता। रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि नौ माह से एक साल तक के बच्चों को एक मिलीलीटर और एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो मिलीलीटर की खुराक दी जाती है।
विज्ञापन
जिले में 3500 स्थानों पर पिलाई जाएगी दवा
एएनएम टीकाकरण स्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को यह खुराक पिलाई जाएगी। खुराक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को दी जाएगी। बताया कि बच्चा पांच वर्ष तक का होने तक नौ बार विटामिन ए की खुराक ले लेता है। इससे उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
24 हजार ने पी विटामिन ए की खुराक, 2918 को लगा टीका
बदायूं। जिले में हर बुधवार को गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नियमित टीका लगाया जाता है। जिले भर में 402 सेंटरों पर 24 हजार बच्चों ने विटामिन ए की खुराक पी, वहीं 2201 बच्चों और 717 गर्भवतियों को टीका लगाया गया। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद असलम ने बताया यह अभियान हर बुधवार और शुक्रवार को चलेगा। संवाद