फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four family members injured after house collapses in Nasraul

Budaun News: नसरौल में मकान ढहने से परिवार के चार सदस्य दबकर घायल

Sun, 27 Sep 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four family members injured after house collapses in Nasraul
सिरसौली गांव में गिरा गरीब का मकान। स्रोत ग्रामीण
इस्लामनगर। इस्लामनगर के गांव नसरौल में मकान गिरने से मलबे में परिवार के चार सदस्य दब गए। उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग तीन बजे से ही बारिश के साथ हवा चलती रही। बारिश की वजह से क्षेत्र के ग्राम नसरोल में कुंवरपाल के घर की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से घर के अंदर बैठे लोग छत की मिट्टी व पटिया के नीचे दब गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। दबे हुए लोगों में कुंवरपाल (50 वर्ष), उनकी पत्नी रामबेटी (45 वर्ष), बेटी डाली (15 वर्ष) और देवश्री (18 वर्ष) घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए चंदौसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चंदौसी के डॉक्टरों ने सभी को मुरादाबाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
उसहैत। ग्राम गढ़िया चौंरा, ब्लॉक उसावां में बारिश के चलते एक कच्चे मकान का हिस्सा अचानक ढह गया। मकान में ओमप्रकाश शर्मा और साधू शर्मा दो भाई रहते हैं। इनमें से एक भाई की शादी हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की हालत कमजोर हो गई थी, जिसके चलते उसका एक हिस्सा ढह गया। गनीमत रही कि सातों बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर परिवार का हाल जाना और प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन






बारिश में एक दर्जन कच्चे मकान गिरे, भारी नुकसान



संवाद न्यूज एजेंसी



दातागंज। बारिश में तहसील क्षेत्र के सिमरिया और कटकोरा गांव में एक दर्जन कच्चे मकान ढह गए। इससे ग्रामीणों को बड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, सिमरिया गांव में सतराम, बच्चू, धनपाल, हरी चंद्र, महिपाल, ध्रुव पाल और कटकोरा गांव में भूरेलाल, हरी राम, दयाराम, कल्याण, वीरपाल आदि ग्रामीण के कच्चे मकान गिर गए हैं। इस संबंध में एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि गांवों में लेखपाल की टीम भेजी गई है, जिनके कच्चे मकान गिरे हैं, उनका सर्वे कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंसर पीड़ित की मौत के बाद मकान भी ढह गया



उझानी। विकासखंड के ग्राम सिरसौली में गरीब कैंसर पीड़ित होरीलाल की मृत्यु को एक सप्ताह ही गुजरा होगा, शनिवार को बारिश के चलते उनका कच्चा मकान भी गिर गया। कैंसर पीड़ित होरीलाल की बेटी की शादी किसान नेता राजेश कुमार सक्सेना ने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर कराई थी। इसमें पूर्व फौजी रमेश सिंह, पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह समेत 12 से अधिक लोगों ने सहयोग किया था। संवाद








ग्राम रसूलपुर में कच्ची दीवार गिरी, बाल-बाल बचा परिवार



उसावां। ग्राम रसूलपुर में शनिवार दोपहर बारिश के बीच कच्ची ईंटों की दीवार सीमेंट की चादरों समेत भरभराकर गिर गई। ऋषिपाल का बेटा योगेश कुछ देर पहले ही भैंसों को बाहर निकालकर खुले में बांध चुका था। परिवार के अन्य सदस्य भी दूसरे मकान में थे, जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। ऋषिपाल के मुताबिक, इसी स्थान पर रात में भैंसों को बांधा जाता था और वह खुद भी वहीं सोते थे। लगातार बारिश से कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी। संवाद

सिरसौली गांव में गिरा गरीब का मकान। स्रोत ग्रामीण

सिरसौली गांव में गिरा गरीब का मकान। स्रोत ग्रामीण

सिरसौली गांव में गिरा गरीब का मकान। स्रोत ग्रामीण

सिरसौली गांव में गिरा गरीब का मकान। स्रोत ग्रामीण

सिरसौली गांव में गिरा गरीब का मकान। स्रोत ग्रामीण

सिरसौली गांव में गिरा गरीब का मकान। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed