फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Viral fever causes throat tightness, increasing number of patients

Budaun News: वायरल बुखार से गले में जकड़न, लगातार बढ़ रहे मरीज

Tue, 14 Oct 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Viral fever causes throat tightness, increasing number of patients
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
बदायूं। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में वायरल बुखार के मामलों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। खासकर गले में जकड़न, खांसी, बुखार और कमजोरी जैसी शिकायतों के साथ लोग जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले में ठंड के साथ वायरल बुखार ने दस्तक दे दी है। डॉक्टरों की मानें तो यह एक सामान्य संक्रमण है, लेकिन यदि समय पर इलाज न कराया जाए तो यह गंभीर रूप भी ले सकता है। अधिकतर मरीजों में हल्का बुखार, गले में दर्द और थकान जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। इस वक्त बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। डॉक्टर का कहना कि लोगों को बाहर जाने पर रात के समय पूरे बाहों के कपड़े पहनने चाहिए और खानपान में विशेष ध्यान रखना चाहिए। पका हुआ खाना, पर्याप्त पानी और विटामिन युक्त आहार संक्रमण से बचाव में मदद करता है। इसके अलावा, हाथों को बार-बार धोना चाहिए। सीएमओ ने डॉ. अमित वार्ष्णेय ने कहा कि चढ़ते उतरते मौसम में अपना ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। समय पर इलाज करवाएं ताकि यह संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed