{"_id":"60cce6c48ebc3e2d93144916","slug":"villagers-demonstrated-due-to-lack-of-doctor-at-the-hospital-badaun-news-bly45026342","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल पर डाक्टर न आने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल पर डाक्टर न आने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव शहजाद नगर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय से डॉक्टर न बैठने से ग्रामीण काफी आक्रोशित है। शुक्रवार दोपहर अस्पताल पर ताला लटका देखकर उन्होने यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का दावा कर रही है। बावजूद यहां के अस्पताल की स्थिति बदतर बना दी गई है। पहले तो अस्पताल पर कोई डॉक्टर नहीं आता है। कभी बरेली से एक डॉक्टर आते भी हैं तो वह मरीजों को कोई दवा नहीं देते हैं। इसके कारण यहां ज्यादातर सम. ताला लटका रहता है।
इस मौके पर अंशू पाठक, अजयपाल, चुन्नीलाल, इंद्रेश कुमार शर्मा, रमेश चंद्र, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे। इधर एसडीएम आरबी सिंह ने बताया कि अस्पताल पर फैली अव्यवस्थाओं की जानकारी गांव के लोगों से मिली है। वह इसकी जांच कराकर कार्रवाई के लिए लिखेंगे।