{"_id":"6ab589a0330cf2fe6f095c5b","slug":"the-parasnath-team-won-the-cricket-match-by-five-wickets-badaun-news-c-123-1-sbly1006-173924-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पारसनाथ टीम ने पांच विकेट से जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पारसनाथ टीम ने पांच विकेट से जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
मैच जीतने पर खुशी मनाती पारसनाथ टीम। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित जैन मंदिर में पर्यूषण महापर्व का आठवां दिन उत्तम त्याग के रूप में सुबह शांति धारा पूजन और भजन के साथ मनाया गया। इसके बाद क्रिकेट मैच हुआ। भगवान महावीर और भगवान पारसनाथ टीम के बीच 10-10 ओवर का रोमांचक मुकाबला हुआ।
टॉस जीतकर भगवान महावीर टीम की कप्तान डॉ. आरती जैन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पारसनाथ टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से प्रशांत जैन ने नाबाद 72 रन की शानदार पारी खेली। मयंक जैन ने 11, पंकज जैन ने छह, स्वीटी जैन ने 10, दीपू जैन ने तीन, ज्योति जैन ने तीन और नैंसी जैन ने 11 रन बनाए।
शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 72 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया। महावीर टीम की ओर से निशा जैन ने चार, इंदु जैन ने आठ, मोना जैन ने 13, डॉ. आरती जैन ने दो, नेहा जैन ने 25, मान्या जैन ने 24, सम्यक जैन ने 25 और ईशान जैन ने पांच रन बनाए। मैच में अंपायर की भूमिका नीरज जैन ने निभाई। कमेंट्री और संचालन नीरेश जैन ने किया। संवाद