Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Village head and secretary accused of embezzling over 3 lakh in government funds

Budaun News: प्रधान व सचिव पर 3 लाख से अधिक सरकारी धन के गबन का आरोप

Wed, 18 Nov 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Village head and secretary accused of embezzling over 3 lakh in government funds
दातागंज। ग्राम पंचायत दियोरी में प्रधान व सचिव पर सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया है। शिकायतकर्ता ने जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम दियोरी निवासी गेंदनलाल पुत्र मुन्नालाल ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान व सचिव ने आपस में सांठगांठ कर 6-11-26 को विभिन्न कार्यों के नाम पर कुल 3,02,275 रुपये निकाले। शिकायत में कहा गया है कि अवधेश कुमार के नाम से रोड़ा-मिट्टी भराव आदि के लिए 85,475 रुपये व 34,800 रुपये, सफाई के लिए प्रदीप के नाम से 35,000 रुपये, हैंडपंप मरम्मत के लिए 20,000 रुपये, पंचायत भवन के अवशेष कार्य के लिए 82,460 रुपये, किसान विकास केंद्र के नाम 6,000 रुपये, सफाई के लिए अवधेश के नाम से 31,040 रुपये, पंचायत भवन में इन्वर्टर बैटरी के लिए 7,500 रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन कार्यों में से ग्राम पंचायत दियोरी में कोई भी कार्य नहीं कराया गया। प्रधान व सचिव पर 3,02,275 रुपये गबन करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से ग्राम निधि के गबन के आरोपों की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव सुनील कुमार ने बताया कि वह अभी कुछ दिन पहले ही आए हैं। उनके कार्यकाल में तीन कार्य के लिए रुपये निकाले गए हैं, जिसकी जांच कराई जा सकती है। इससे पूर्व में क्या हुआ इसकी उन्हें जानकारी नहीं हैै। डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि अभी इस बारे में डीएम की ओर से कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed