{"_id":"672151c3357047e9c704b976","slug":"ventilators-installed-at-14-chcs-of-the-district-went-missing-badaun-news-c-123-1-sbly1029-128601-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले की 14 सीएचसी पर लगे वेंटिलेटर हुए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले की 14 सीएचसी पर लगे वेंटिलेटर हुए गायब
Wed, 30 Oct 2024 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल। संवाद
बदायूं। जिले में कोरोना काल में सीएचसी में लगाए गए 14 वेंटिलेटर गायब हो चुके हैं। कोरोना के बाद इन वेंटिलेटर की किसी ने सुध ही नहीं ली। अब हाल यह है कि सीएचसी पर कोई वेंटिलेटर नहीं है। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। जिला अस्पताल में लगाए गए वेंटिलेटर का भी कुछ अता-पता नहीं है। यहां दो माह पहले किसी सीएचसी से खराब पड़े वेंटिलेटर भेज दिया गया जो किसी काम का नहीं।
सन 2021 में कोरोना काल में जिले में साठ लाख की कीमत के 16 वेंटिलेटर लगवाए गए थे। इनमें एक जिला अस्पताल, एक मेडिकल कॉलेज के अलावा 14 सीएचसी पर लगाए जाने की बात कही गई थी। बताते हैं कि इन वेंटिलेटरों का कोई उपयोग नहीं हुआ। वजह यह थी कि इनको चलाने के लिए टेक्नीशियनों की तैनाती ही नहीं हो सकी। जिस कारण ये वेंटिलेटर धूल खाते रहे। मामला शासन तक पहुंचा तो वेंटिलेटर की जांच शुरू हुई। अब विभाग के अधिकारियों ने इन वेंटिलेटरों को कागजों में ठिकाने लगा दिया है। जिले की किसी सीएचसी पर अब वेंटिलेटर नहीं है। जिम्मेदारों की मानें तो वेंटिलेटरों को अन्य जनपदों को भेज दिया गया है। वेंटिलेटर कब और क्यों भेजे गए इसके बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं। कहां भेजे गए हैं यह भी जिम्मेदार नहीं बता पा रहे हैं।
वेंटिलेटर सीएचसी में कमरे में बंद पड़े थे। दूसरे जिलों से मांग आने पर उन्हें वहां भेज दिया गया। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल को भी वेंटिलेटर दिए गए हैं। अगर संचालित नहीं किए जा रहे हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ