फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Various programs will be held in the district on Gandhi and Shastri Jayanti

Budaun News: गांधी व शास्त्री जयंती पर जिले में होंगे विविध कार्यक्रम

Tue, 30 Sep 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Various programs will be held in the district on Gandhi and Shastri Jayanti
बदायूं। जिले में दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गरिमापूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि इस अवसर पर दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 6:30 बजे गांधी मैदान से होने वाली प्रभात फेरी से होगी। जो जोगीपुरा, गोपी चौक और पुराना बाजार होकर वापस गांधी मैदान पर समाप्त होगी। इसके बाद सुबह 7:30 बजे गांधी ग्राउंड में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा 7:45 बजे शास्त्री चौक पर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसी क्रम में सुबह 7 बजे से स्टेडियम में महिला एवं पुरुषों की ओपन दौड़ प्रतियोगिता और मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने बताया कि सुबह 9 बजे सभी राजकीय भवनों पर ध्वजारोहण होगा। सुबह 10 बजे से जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में गांधी जी के जीवन दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 11 बजे एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में वर्तमान परिदृश्य में गांधी दर्शन की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी होगी। नगर पालिका परिषद बदायूं में सुबह 9:30 बजे से प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिले के अस्पतालों और आश्रमों में भी विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं। स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों में जिला पुरुष चिकित्सालय में सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं सुबह 7 बजे से मोहल्ला मीरा सराय, नेकपुर, लोची नगला, कबूलपुरा गौटिया, महाराजगंज, मीरा जी की चौकी और कटरा ब्राह्मपुर शर्की में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed