फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Use of masks should be mandatory in crowded areas

Budaun News: भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का उपयोग अनिवार्य हो

Tue, 18 Apr 2023 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Use of masks should be mandatory in crowded areas
बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि कोविड-19 से बचाव और जागरूकता के लिए मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए। भीड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित सभी चिकित्सीय इकाइयों पर कोविड-19 के उपचार के लिए आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

अन्य जनपदों से आने वाले यात्रियों के लिए चेक प्वाइंट पर कोविड-19 की सैंपलिंग की व्यवस्था की जाए एवं बाहर से आने वाले यात्रियों की कोविड-19 सैंपिलिंग के दौरान उनका मोबाइल नंबर व पूर्ण पता सही से नोट किया जाए। इससे कि संक्रमित पाये जाने पर रोगी से संपर्क कर उसकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने में समस्या न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले के दूरस्थ स्थानों, दहगवां, सहसवान, उसावां आदि में एल-1 सुविधा के लिए प्रयास किया जाएं। इस दौरान डीएम ने प्रतिदिन दो हजार लोगों की जांच (एक हजार आरटीपीसीआर व एक हजार एंटीजन) करने की अपेक्षा की। बैठक में सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. विनेश कुमार, डॉ. निरंजन सिंह, डॉ. सनोज मिश्रा, डॉ. विपिन कुमार, श्रेया सिंह, चंद्र शेखर मिश्रा, डॉ. कौशल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed