फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two students returning from exams on a bike were hit by a vehicle, one died.

Budaun News: परीक्षा देकर आते बाइक सवार दो छात्रों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 28 Feb 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 28 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two students returning from exams on a bike were hit by a vehicle, one died.
सुरजीत का फाइल फोटो।
उघैती(बदायूं)। बिसौली-सहसवान रोड पर हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे मुजरिया के गांव दीनापुर के रहने बाइक सवार दो छात्रों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा घायल है।
विज्ञापन

गांव दीनापुर निवासी सुरजीत (16) पुत्र मदनलाल व अरविंद (17) पुत्र छंग्गे सिंह 10वीं कक्षा के छात्र थे। दोनों ही सहसवान के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार काे गणित की परीक्षा देकर बाइक से घर लौटते समय सहसवान-बिसौली मार्ग पर गांव बाला किशनपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अरविंद को गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना उघैती थाना पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में अरविंद को सीएचसी सहसवान ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

----

दो भाइयों में बड़ा था सुरजीत
-सुरजीत के पिता खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके दो बेटे थे। इनमें से सुरजीत बड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम है। कुछ लोग जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं, जबकि कुछ लोग गांव में घटना के बाद ही बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी-मौत से जूझ रहा अरविंद
घायल अरविंद भी सुरजीत के गांव दीनापुर का ही रहने वाला है। दोनों में गहरी दोस्ती रही। एक साथ बाइक से परीक्षा देने गए, लेकिन लौटते समय हादसा हो गया। इसमें अरविंद घायल है। जिला अस्पताल में वह जिंदगी-मौत से जूझ रहा है। दो बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।

----
मृतक छात्र के शव को जिला मुख्यालय भेजा गया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वाहन की तलाश की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -सुनील कुमार, सीओ बिल्सी

सुरजीत का फाइल फोटो।

सुरजीत का फाइल फोटो।

सुरजीत का फाइल फोटो।

सुरजीत का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed