फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people were shot to trap the enemies

Budaun News: दुश्मनों को फंसाने के लिए मारी थी दो लोगों को गोली

Sat, 20 Apr 2024 03:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Two people were shot to trap the enemies
कादरचौक क्षेत्र में पकड़े गए बदमाश। संवाद
कादरचौक। थाना क्षेत्र में खेती कर रहे दो लोगों को गोली मारकर अपने दुश्मनों को फंसाने का षड्यंत्र रचने वाले अब खुद जोरी नगला के जंगल में असलहे बनाते हुए पकड़े गए। उनके पास से राइफल, बंदूक समेत कई असलहे और असलहे बनाने के औजार बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी बदमाश कासगंज जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कादरचौक एसओ उदयवीर सिंह और एसआई हरगोविंद सिंह थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें पता चला कि जोरी नगला के जंगल में कुछ लोग असलहे बना रहे हैं। इससे उन्होंने पुलिस टीम के साथ जाकर घेराबंदी कर दी। दो लोगों को मौके से दबोच लिया। उनके पास से एक राइफल, एक बंदूक, तीन तमंचे और कई अधबने असलहों के साथ औजार, नाल, बट समेत काफी सामान बरामद हुआ। उन्होंने पूछताछ में अपने नाम कासगंज जिले के सिकंद्रपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव न्याजी नगला निवासी इरफान और डढ़ईया नगला निवासी ज्ञान सिंह बताए।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि यह वही इरफान है, जिसने कछला के दो लोगों को फंसाने के लिए कादरचौक के दो किसानों को गोली मारी थी। दरअसल, कछला गंगा घाट पर पंखिया नगला के कमल हसन की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या में इरफान का बेटा और साले फंसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान कई बार कमल हसन के बहनोई नाजिम और जूने आलम से फैसले की बात कर चुका था, लेकिन वह फैसले को तैयार नहीं हुए। इससे इरफान ने दोनों लोगों को फंसाने के लिए 28 दिसंबर 2023 की रात लभारी निवासी किसान दाताराम और गढ़िया नगला निवासी मुनेश को पैर में गोली मारी थी। उस दौरान ज्ञान सिंह और उसका दोस्त राजकुमार पकड़ा गया था। इरफान मौके से भाग गया। अब इरफान भी, ज्ञान सिंह के साथ असलहे बनाते पकड़ा गया। इस दौरान सीओ शक्ति सिंह मौजूद रहे।


ऐसे पकड़े गए थे पहले
आरोपी इरफान, ज्ञान सिंह और राजकुमार ने मिलकर दोनों किसानों को गोली मारी थी। वह किसानों को जान से मारना नहीं चाहते थे। वह केवल नाजिम और जूने आलम को फंसाना चाहते थे। उन्होंने पैर में गोली मारने के बाद किसान दाताराम और मुनेश को उपचार कराने के लिए रुपये भी दिए थे। घटनास्थल के नजदीक ही नाजिम और जूने आलम की आढ़त के विजिटिंग कार्ड भी फेंक दिया था। पुलिस इसी बात से छानबीन में जुटी थी, कोई गोली मारने के बाद रुपये क्यों देगा। इसके बाद छानबीन में पूरा मामला 2 जनवरी 2024 को खुला। तब आरोपी ज्ञान सिंह और राजकुमार जेल गए। अब इनका तीसरा साथी इरफान भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed