{"_id":"6540fae57e4dd8c19304af14","slug":"two-passengers-injured-when-speeding-bus-overturns-in-badaun-2023-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: बदायूं में फिर सड़क हादसा... तेज रफ्तार बस पलटी, महिला समेत दो यात्री घायल, एक का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बदायूं में फिर सड़क हादसा... तेज रफ्तार बस पलटी, महिला समेत दो यात्री घायल, एक का पैर कटा
Tue, 31 Oct 2023 06:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Oct 2023 06:35 PM IST
सार
बदायूं में मंगलवार शाम को फिर सड़क हादसा हो गया। म्याऊं कस्बे में तेज रफ्तार निजी बस पलट गई, जिससे दो यात्री घायल हो गए। इनमें एक यात्री का पैर कट गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस से बाहर निकलते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं कस्बे में मंगलवार शाम को तेज रफ्तार निजी बस बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में महिला समेत दो यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह बस बदायूं से सवारियां लेकर उसावां जा रही थीं। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। उसकी रफ्तार भी काफी तेज थी।
विज्ञापन
जैसे ही निजी बस म्याऊं पुलिस चौकी के नजदीक पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस का चालक निकलकर भाग गया। हादसे को देखकर आसपास मौजूद तमाम लोग दौड़ पड़े। उन्होंने यात्रियों को बस से निकाला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Budaun Accident: स्कूल बस की टक्कर से हुई थी चार बच्चों समेत पांच की मौत; रिपोर्ट दर्ज, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
कई यात्री खुद ही खिड़कियों से निकलकर बाहर आ गए। इस हादसे में म्याऊं निवासी ओम प्रकाश (50) और ग्राम धर्मपुर निवासी बेबी (36) पत्नी वीरपाल घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। ओमप्रकाश की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उनका पैर कट गया है।
उसावां में चार बच्चों समेत पांच की हुई थी मौत
उसावां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नवीगंज के पास स्कूल बस की टक्कर से वैन में सवार चार बच्चों और चालक की मौत हो गई थी। मृतकों में स्कूल वैन चालक और उसका बेटा भी शामिल था। हादसे में 20 से अधिक बच्चे घायल हुए थे। यह हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर इधर-उधर लहूलुहान पड़े बच्चों की हालत देखकर लोगों का कलेजा कांप गया था।
उसावां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नवीगंज के पास स्कूल बस की टक्कर से वैन में सवार चार बच्चों और चालक की मौत हो गई थी। मृतकों में स्कूल वैन चालक और उसका बेटा भी शामिल था। हादसे में 20 से अधिक बच्चे घायल हुए थे। यह हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर इधर-उधर लहूलुहान पड़े बच्चों की हालत देखकर लोगों का कलेजा कांप गया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन