{"_id":"6abc1d5e34b45493d30a1695","slug":"administration-swings-into-action-following-cattle-deaths-intensive-inspection-of-cow-shelters-begins-badaun-news-c-123-1-ba11032-174352-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ब्यौर गोशाला का संचालक उमेश लखनऊ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ब्यौर गोशाला का संचालक उमेश लखनऊ से गिरफ्तार
विज्ञापन
ब्यौर गोशाला संचालक उमेश कुमार लोधी।
बदायूं। बिनावर पुलिस ने ब्यौर गोशाला में गोवंशों की मौत होने के मामले में गोवध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में दर्ज रिपोर्ट में नामजद जन कल्याण एवं विकास समिति के संचालक उमेश कुमार लोधी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
आरोपी उमेश कुमार मूलरूप से ई एस 1/654 सेक्टर, सीतापुर रोड योजना जानकीपुरम थाना मडियाव जनपद लखनऊ का रहने वाला है। बिनावर थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात उसे गिरफ्तार किया। मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इधर, अभिगांव गोशाला के संचालक प्रियंक कौशिक की पुलिस तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली गई हुई है। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि आरोपी संचालक की गिरफ्तारी के लिए टीम दिल्ली में डेरा डाले हुए है। संवाद
पशु चिकित्साधिकारियों को निलंबित करने के लिए डीएम ने एसीएस पशुपालन से की बात
बदायूं। अभिगांव और ब्यौर की गोशालाओं में गोवंशों की मौत होने के मामले में विकास खंड म्याऊं के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञानवीर और सालारपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित को तत्काल निलंबित करने और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह कोली के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कराने के लिए डीएम अवनीश कुमार ने अपर मुख्य सचिव पशुपालन से फोन पर बात की है। एसीएस पशुपालन ने तीनों अफसरों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव पशुपालन से बात की है। गोवंशों की देखरेख में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सोमवार को डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञानवीर और सालारपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित को तत्काल निलंबित करने की संस्तुति करते हुए अपर मुख्य सचिव पशुपालन को पत्र लिखा था। संवाद