{"_id":"6abc1d4f219302cb9f0a81eb","slug":"administration-swings-into-action-following-cattle-deaths-intensive-inspection-of-cow-shelters-begins-badaun-news-c-123-1-bdn1037-174348-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गोवंशों की मौत के बाद जागा प्रशासन, गोशालाओं का सघन निरीक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गोवंशों की मौत के बाद जागा प्रशासन, गोशालाओं का सघन निरीक्षण शुरू
विज्ञापन
बदायूं। गोवंशों के मरने के बाद अधिकारियों की ओर से गोशालाओं को सघन निरीक्षण किया जा रहा है। बीडीओ, सचिव, पशु चिकित्साधिकारी, एसडीएम व अन्य अधिकारी गोशालाओं को निरीक्षण कर रहे हैं। सभी अपने क्षेत्रों की गोशालाओं के व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं।
अभिगांव और ब्यौर गांव की गोशाला में गोवंशों की मौत के बाद डीएम सख्त हो गए हैं। डीएम की सख्ती के बाद अधिकारी अगले ही दिन तड़के गोशालाओं में काम कराते नजर आए। वहीं जिन गोशालाओं के टिनशेड नहीं थे, वहां पर गायों के सिर ढकने का इंतजाम कराया जा रहा है। इसके साथ ही चारे-पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।
पशु मित्र व पैरावेट सभी मिलकर गोशालाओं में जाकर रुटीन चेकअप एवं बीमार गोवंशों के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अभिगांव में लगातार चिकित्सकों की टीम गोवंशों की निगरानी कर रही हैं। सीवीओ ने गोशाला में एक चिकित्सक को 24 घंटे गोशाला में रहने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
दूसरे सचिव मिली को जिम्मेदारी
ग्राम पंचायत अभिगांव पर तैनात सचिव नौशी परवीन के निलंबन के बाद सचिव दीपक गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। स्थाई आदेश आने तक बीडीओ राकेश निराला ने दीपक को गोशाला की व्यवस्था ठीक करने की जिम्मेदारी दी है।